वसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
Vasai Virar Heavy Rain Waterlogging: वसई-विरार में पहली भारी बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- Written By: अपूर्वा नायक
वसई विरार में भारी बारिश (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Heavy Rain Waterlogging News: जून के उत्तरार्ध में वसई-विरार शहर में हुई भारी बारिश ने महानगर पालिका के शत-प्रतिशत नाला सफाई के दावों की हवा निकाल दी है।
रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक आफत बनकर बरसती रही। पहली ही जोरदार बारिश के कारण वसई, विरार, नालासोपारा और नायगांव के कई रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया।
इस जलभराव की वजह से आम नागरिकों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण काम पर निकले लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा, जिससे यातायात की रफ्तार भी थम गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर स्मार्ट मीटर विवाद: RTI का बड़ा खुलासा, मौजूदा मीटर बदलना कितना जरूरी?
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड! मंगेतर ने क्यों फाड़ा केतन का पासपोर्ट? बाली ट्रिप का सच आएगा सामने
40 करोड़ के भुगतान पर विवाद, नागपुर में 1 जुलाई से बिजली ठेकेदारों का काम बंद, बढ़ सकती हैं दिक्कतें
एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश
स्लम इलाकों में हाहाकार, खुले चेंबर बन रहे खतरा
नालासोपारा (पूर्व) के धानीवबाग और वार्ड नंबर 19 के स्लम इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। यहाँ नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे घरेलू सामानों का भारी नुकसान हुआ है। सबसे खतरनाक स्थिति सड़कों पर जलभराव के कारण खुले पड़े मैनहोल की वजह से पैदा हुई है।
पानी भरा होने के कारण राहगीरों को खुले चेंबर का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है, जिससे कई लोग उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अब्दुल रब स्थानीय नागरिक का आरोप है कि मनपा और नगरसेवक जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं।
ये भी पढ़ें :- बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग
इन इलाकों में थमी रफ्तार
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर विरार के कुम्भरपाड़ा, नालासोपारा के श्रीप्रस्था रोड, गाला नगर, सनटेक, परेरा नगर, वसई के गोखोवारे और नायगांव पूर्व में जुचंद्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास देखने को मिला, इघर, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के शिरसात फाटा क्षेत्र में भी बारिश की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। यदि बारिश का यही दौर जारी रहा, तो राजमार्ग पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।
