Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

40 करोड़ के भुगतान पर विवाद, नागपुर में 1 जुलाई से बिजली ठेकेदारों का काम बंद, बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Nagpur Electricity Contractors: नागपुर में करीब 40 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को लेकर बिजली ठेकेदार 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे बिजली व्यवस्था ब्रेकडाउन प्रभावित होने की आशंका है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 30, 2026 | 12:42 PM

नागपुर, बिजली ठेकेदार,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Electricity Contractors Strike: नागपुर जिले में बिजली ठेकेदारों के लगभग 40 करोड़ रुपये बिल के भुगतान का लंबे समय से निपटारा नहीं होने के कारण ठेकेदारों ने 1 जुलाई यानी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। हड़ताल के चलते बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है और ब्रेकडाउन की स्थिति बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगा है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों का कहना है कि कई महीनों से उनके कार्यों के भुगतान लंबित हैं। बार-बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांग रखने के बावजूद भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। इसी के विरोध में ठेकेदारों ने काम बंद करने का फैसला लिया है।

प्रभावित हो सकते हैं सुधार कार्य और आपूर्ति

ठेकेदारों की हड़ताल लंबी चली तो बिजली आपूर्ति में आने वाली तकनीकी खराबियों के सुधार कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना बढ़ जाएगी। खासकर बारिश के मौसम में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की घटनाएं अधिक होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश

पुणे में राजस्व कर्मचारियों के तबादलों पर विवाद, NCP नेता ने आदेश रद्द करने की उठाई मांग

यवतमाल जिले में पल्स पोलियो अभियान सफल; 2 लाख बच्चो को पिलाइ गई दवा, 90.24% बच्चों को पहली खुराक

बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग

यह भी पढ़ें:-गुलाब के फूल से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, नागपुर में नए सत्र की शुरुआत; स्कूलों में लौटेगी रौनक

40 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग पर ठेकेदारों का आंदोलन जारी

ठेकेदारों ने प्रशासन और बिजली कंपनी से तत्काल 40 करोड़ रुपये के लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

दि नागपुर इलेवट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मानापुरे व (एमएसईडीसीएल) महावितरण कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के चेयरमैन रमेश कनौजिया के अनुसार इस पर बिजली कंपनी के अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Electricity contractors strike pending bills july 1 nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 12:42 PM

Topics:  

  • Electricity Problem
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Power Cuts

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.