Budget 2026 से पालघर को विकास की नई रफ्तार, शी-मार्ट और युवाओं के लिए 10,000 करोड़ का फंड
Union Budget 2026 में पालघर जिले के सर्वांगीण विकास पर खास फोकस किया गया है। महिलाओं, किसानों, मछुआरों और युवाओं के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
यूनियन बजट 2026 (सोर्स- वित्त मंत्रालय)
Palghar News In Hindi: हाल ही में पेश किए गए यूनियन बजट 2026 ने पालघर जिले के लिए विकास के कई नए अवसर खोल दिए हैं। इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आमदनी, मछुआरों की राहत और युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दी गई है।
जिले की बेटियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालघर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी।
शी-मार्ट से महिला सशक्तिकरण
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘शी-मार्ट’ की स्थापना की जाएगी। इसके जरिए गांवों में महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलेगी। इससे महिलाओं को स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना
वसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम
नालासोपारा-वसई विरार में बिजली संकट गहराया, रातभर कटौती से 15 लाख उपभोक्ता परेशान
मानसून से पहले संयुक्त नगर में निर्माण कार्य बना चिंता का कारण, स्थानीय नागरिकों ने कार्रवाई की उठाई मांग
काजू और नारियल को मिलेगा वैश्विक पहचान
पालघर की पहचान रहे काजू और नारियल को अब ग्लोबल ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार की इस पहल से किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है।
मछुआरों को टैक्स से राहत
समुद्र किनारे बसे पालघर के मछुआरों के लिए बजट में बड़ी राहत दी गई है। अब पकड़ी गई मछलियों पर कोई टैक्स या ड्यूटी नहीं लगेगी, जिससे मछली व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें :- राजन नाइक के बयान से वसई-विरार राजनीति में हलचल, 3 फरवरी को होगा मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव
युवाओं के लिए 10,000 करोड़ का रोजगार फंड
जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है। इससे स्टार्टअप, नई इंडस्ट्री और नौकरी के अवसर पैदा होंगे, जो पालघर के भविष्य को नई दिशा देंगे।
