अशोक खरात के बाद एक और ढोंगी बाबा की शर्मनाक करतूत, खुद को ‘महादेव’ बताकर पालघर की महिला से किया दुष्कर्म
Palghar Crime News: महाराष्ट्र में अशोक खरात के बाद एक और स्वयंभू बाबा का पर्दाफाश हुआ है। पालघर में एक ढोंगी बाबा ने महिला को भगवान शिव का अवतार बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
- Written By: आकाश मसने
आरोपी बाबा ऋषिकेष वैद्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar Fake Baba Rishikesh Vaidya Case: महाराष्ट्र में अंधविश्वास और धर्म की आड़ में महिलाओं के शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी नासिक का चर्चित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पालघर जिले से एक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्वयंभू बाबा ने खुद को ‘साक्षात शिव’ बताकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पालघर जिले के एक स्वयंभू बाबा ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक 35 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
फेसबुक से शुरू हुई थी जान-पहचान
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पीड़ित महिला पुणे की रहने वाली है। उसकी मुलाकात 40 वर्षीय आरोपी ऋषिकेष वैद्य से साल 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। आरोपी पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन चलाता है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से दूसरा आरोपी धनंजय लोखंडे गिरफ्तार
नासिक में सिन्नर औद्योगिक वसाहत घोटाला: चेयरमैन नामकर्ण आवारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कल्पना खरात फरार; जांच तेज
नवी मुंबई में बनेगा भारत-अफ्रीका इंटरनेशनल बिजनेस हब, CIDCO और AIEF के बीच हुआ बड़ा समझौता; जानें पूरा प्लान
‘मिशन 100 डे’ के तहत अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस; आयुक्त ने अवैध निर्माणों पर तुरंत तोड़ू कार्रवाई के आदेश
‘मैं शिव हूं और तुम पार्वती’
दिसंबर 2023 में आरोपी महिला से मिलने पुणे पहुंचा। प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, आरोपी ऋषिकेष वैद्य ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए आध्यात्मिक ढोंग रचा। उसने दावा किया कि वह साक्षात ‘महादेव’ का अवतार है और वह महिला उसकी ‘पार्वती’ है। महिला उसकी बातों में आ गई, जिसका फायदा उठाकर वह उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया।
नशीला पदार्थ और ब्लैकमेलिंग का खेल
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लॉज में आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अर्धबेहोश हो गई। इसी हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के दम पर आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। महिला का आरोप है कि पिछले साल मई में आरोपी ने फिर से उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।
अशोक खरात की गिरफ्तारी से मिला शिकायत का साहस
महिला काफी समय से डरी हुई थी, लेकिन हाल ही में नासिक में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी और खुद को स्वयंभू बाबा बताने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उसे साहस मिला। उसे लगा कि वह अकेली नहीं है और इन ढोंगी बाबाओं के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। माणिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हीरालाल जाधव ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
यह भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…
पुणे पुलिस को सौंपा गया मामला
चूंकि अपराध की मुख्य घटना पुणे के मांजरी इलाके में हुई थी, इसलिए पालघर पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने के बाद मामले को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया है। महिला ने यह भी अंदेशा जताया है कि आरोपी ने इसी तरह का डर दिखाकर और बहला-फुसलाकर कई अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया होगा। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।
