Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahalgam Attack: नाला सोपारा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान झड़प, 3 लोग गिरफ्तार, जानें क्यों मचा बवाल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई जगह लोग पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच पालघर में हुए प्रदर्शन के दौरान बवाल मच गया। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जानते हैं आखिर हुआ क्या था।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 28, 2025 | 01:49 PM

नाला सोपारा में पाकिस्तानी झंडा जलाकर विरोध (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पालघर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर भारतीय की भावनाएं आहत हैं। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। कई जगह लोग पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच पालघर में प्रदर्शन के दौरान बवाल मच गया। मामला विशाल रूप न ले इसलिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जानते हैं आखिर हुआ क्या था।

पालघर जिले के नाला सोपारा में पाकिस्तानी झंडा जलाने की घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। यह प्रदर्शन पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया गया, जिसमें 26 हिंदू पर्यटकों का नरसंहार किया गया। प्रदर्शनकारियों में स्थानीय लोग और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और उसका झंडा बीच रास्ते में जलाया। इस दौरान कुछ युवकों के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा।

प्रदर्शन में बाधा डालने वाले 3 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन के दौरान व्यवधान डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नाला सोपारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर-वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उकसावे, शांति भंग करने का प्रयास और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Nala Sopara, Maharashtra: Three youths, Osman Ghani, Tausheed Azad Sheikh, and Adnan Afzar Sheikh, have been arrested for supporting the Pakistani flag during a protest against the Pahalgam terror attack. The arrested youths have been remanded to police custody until April 30. A… pic.twitter.com/6XDDotDbo2

— IANS (@ians_india) April 28, 2025

पहलगाम हमले का विरोध

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नाला सोपारा पश्चिम में ऑरेंज हाइट्स के समीप स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी झंडा सड़क पर बिछाकर और उसे जलाकर पहलगाम हमले के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए।

कैसे शुरू हुआ झगड़ा

इसी बीच कुछ स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शनकारियों से बहस शुरू कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि इन युवकों ने पाकिस्तान समर्थित बातें कही, जिससे माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों और युवकों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। हालात बिगड़ते देख नाला सोपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और 4 युवकों को हिरासत में लिया। बीजेपी नेता किरीट सोमैया के दबाव के बाद पुलिस ने IPC धारा 152 (राष्ट्रीय सम्मान का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

कौन थे प्रदर्शनकारी?

प्रदर्शन में शामिल लोग स्थानीय निवासी, कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और युवा थे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि प्रदर्शन अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी प्रवासियों के खिलाफ भी था, जो कि नाला सोपारा को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का अड्डा बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तानी झंडे पर आपत्ति

पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल को नाला सोपारा इलाके में एक व्यक्ति पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था तभी 3 युवक वहां पहुंचे और प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे पाकिस्तानी झंडे पर आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारी ने समझाया कि वह झंडे का इस्तेमाल आतंकवाद के विरोध में प्रतीक रूप में कर रहा है, लेकिन युवकों ने जबरदस्ती झंडा हटा दिया और झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने तनाव को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। पालघर के एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैं और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

People who burnt pakistani flag uproar take place in nala sopara police came

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 01:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pahalgam Attack
  • Palghar

सम्बंधित ख़बरें

1

शनिवार वाड़ा में गूंजेगी देशभक्ति की आवाज, पुणे में बॉम्बे सैपर्स मिलिट्री बैंड देगा प्रस्तुति

2

‘हेरिटेज ट्री को जिंदा रखने का दें शपथपत्र’, हाई कोर्ट ने नागपुर महानगर पालिका को दिया आदेश

3

डेंटल की नर्सों के साथ अपमानजनक व्यवहार, वैद्यकीय शिक्षा मंत्री-सचिव और आयुक्त से की शिकायत

4

वो नेता जिसे जनता विरोध पर मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा, बालासाहेब भी नहीं दिला पाए जीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.