दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, नालासोपारा घटना से इलाके में सनसनी
Dowry Harassment Suicide Case: नालासोपारा में 20 वर्षीय नवविवाहिता की फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दहेज में चलते महिला ने की आत्महत्या (सौ. सोशल मीडिया )
Nalasopara Dowry Death Case: मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के नवजीवन इलाके में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला ने कथित रूप से फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता मानिकचंद मौर्य ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने लोगों से उधार लेकर भी ससुराल वालों की मांग पूरी करने की कोशिश की, लेकिन उनकी लालच लगातार बढ़ती गई।
सम्बंधित ख़बरें
वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना
वसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम
नालासोपारा-वसई विरार में बिजली संकट गहराया, रातभर कटौती से 15 लाख उपभोक्ता परेशान
मानसून से पहले संयुक्त नगर में निर्माण कार्य बना चिंता का कारण, स्थानीय नागरिकों ने कार्रवाई की उठाई मांग
मार्च 2025 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मृतका काजल मौर्य की शादी मार्च 2025 में नवजीवन के भंगार गली निवासी विकास मौर्य के साथ हुई थी। मृतका का मायका नालासोपारा पूर्व के बावशेत पाड़ा इलाके में बताया जा रहा है। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
घटना से पहले किया था फोन
परिजनों के अनुसार शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे मृतका ने अपनी चाची को फोन किया था। उसने बताया कि उसकी सास उससे गहनों की मांग कर रही है। परिवार वालों ने उसे समझाते हुए कहा कि यदि संभव हो तो गहने दे दे, जिसके बाद फोन कट गया।
शाम को मिली मौत की खबर
परिजनों के अनुसार इसके कुछ समय बाद शाम करीब पांच बजे उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें :- संजय गांधी नेशनल पार्क में वनरानी मिनी ट्रेन का शुभारंभ, बच्चों और परिवारों के लिए नया आकर्षण
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
