नालासोपारा में CNG संकट गहराया, गैस भरवाने के लिए 5 घंटे तक कतार में खड़े रहने को मजबूर चालक
Nalasopara CNG Shortage: नालासोपारा पूर्व में सीएनजी की भारी कमी से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा चालकों व कमर्शियल वाहन मालिकों की आय पर सीधा असर पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नालासोपारा CNG सप्लाई क्राइसिस (सौ. सोशल मीडिया )
Nalasopara CNG Shortage Gujrat Gas Supply News: नालासोपारा पूर्व के धनीवबाग और आस-पास के इलाकों में सीएनजी की भारी किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।
गुजरात गैस कंपनी की ओर से सीएनजी की आपूर्ति बाधित होने के कारण ऑटो रिक्शा चालकों, निजी वाहन मालिकों को बेहद गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सीएनजी भरवाने के लिए पंपों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
घंटों का इंतजार, थम गई रोजी-रोटी की रफ्तार
क्षेत्र के सीएनजी पंपों के बाहर का नजारा बेहद डरावना है। सीएनजी पंपों के बाहर मुख्य सड़कों तक वाहनों की कतारें पहुंच चुकी हैं। वाहन चालकों को अपनी गाड़ी में गैस भरवाने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
सीएनजी की इस तीव्र किल्लत के कारण स्थानीय यात्री परिवहन (पैसेंजर ट्रांसपोर्ट) पूरी तरह चरमरा गया है। सबसे ज्यादा मार रोजाना कमाने-खाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों और कमर्शियल लाइट व्हीकल मालिकों पर पड़ी है, जिनकी रोजी-रोटी पर अब सीधे संकट मंडराने लगा है।
गुजरात गैस कंपनी की ओर से आपूर्ति में आई तकनीकी बाधा के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हम स्थिति पर नजर बनाए -हुए है। सीएनजी पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति को सुचारू और नियमित किया जा सके।
– भागवत सोनार (आपूर्ति अधिकारी)
ये भी पढ़ें :- मुंबई में साइबर ठगों का नया जाल, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी और CISF जवान से लाखों की ठगी
भीषण गर्मी में फूटा चालकों का आक्रोश
- एक तरफ मई-जून की रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ घंटों कतार में खड़े रहने की मजबूरी ने चालकों के सम्र का बांध तोड़ दिया है। दिन का एक बड़ा और अहम हिस्सा सिर्फ गैस भरवाने की जद्दोजहद में बीत जाने के कारण चालकों की दिहाड़ी मारी जा रही है।
- समय की इस भारी बर्बादी और आर्थिक नुकसान को लेकर स्थानीय चालकों में प्रशासन और गुजरात गैस कंपनी के खिलाफ भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीड़ित वाहन चालकों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी से तुरंत ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है।
