मीरा रोड से विरार तक दौड़ेगी मेट्रो-13, 17,725 करोड़ की परियोजना से लोकल ट्रेनों की भीड़ होगी कम
Mumbai Metro Line 13 Update: वसई-विरार और मुंबई के बीच सफर अब आसान होने वाला है। मेट्रो लाइन-13 की संशोधित डीपीआर राज्य सरकार को भेज दी गई है, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो लाइन 13 (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro Line 13 Mira Road: वसई-विरार के लाखों रहवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की भीषण भीड़ से अब जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है।
बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन-13 (शिवाजी चौक, मीरा रोड से विरार) के संशोधित प्रस्ताव और ‘डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर को एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी ने राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया है।
लगभग 17,725 करोड़ की लागत वाली इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना से वसई और मुंबई के बीच की दूरी अब घंटों के बजाय कुछ ही मिनटों में सिमट जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन डीएमआरसी द्वारा तैयार की गई अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो-13 मार्ग की लंबाई अब 23 किमी से बढ़ाकर 25.03 किलोमीटर कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
Mumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
21.78 किमी का हिस्सा होगा एलिवेटेड
इसमें 21.78 किमी का हिस्सा उन्नत (एलिवेटेड) होगा, जबकि 3.25 किमी का मार्ग भूमिगत (अंडरग्राउंड) निर्मित किया जाएगा। पूरे मार्ग पर कुल 16 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो इस उपनगर के आवागमन की सूरत बदल देंगे।
जनसंख्या और यातायात बढ़ती के दबाव को देखते हुए यह हमारी महत्वाकांक्षी योजना है। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित एवं वातानुकूलित यात्रा का विकल्प सुलभ होगा।
– नारायण मानकर, पूर्व महापौर
पुल के नीचे होगी 8 लेन की सड़क
इस परियोजना का मुख्य आकर्षण नायगांव खाड़ी पर निर्मित होने वाला 4.98 किलोमीटर लंबा द्वि-स्तरीय (डबल डेकर) सेतु होगा। इस पुल के निचले तल पर छह लेन का सड़क मार्ग होगा, जबकि ऊपरी तल पर मेट्रो सरपट दौड़ेगी, लगभग 2,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले इस सेतु की चौड़ाई 28.60 मीटर होगी।
ये भी पढ़ें :- दुबई से मुंबई पहुंचे यात्रियों से 2.277 किलो सोना बरामद, सिगरेट पैकेट में छिपाया था गोल्ड पेस्ट
वर्तमान में भायंदर से वसई जाने में लगने वाला 45 से 60 मिनट का समय इस पुल के निर्माण के पश्चात मात्र कुछ ही मिनटों में परिवर्तित हो जाएगा। वसई-विरार में मेट्रो के विस्तार हेतु बहुजन विकास आघाडी (बविआ) के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर और राजेश पाटील दीर्घकाल से प्रयासरत थे। क्षितिज ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के उपरांत प्रशासन ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की।
