पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 गंभीर रूप से घायल। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
- Written By: आकाश मसने
पालघर में हादसे के बाद का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar Barati Truck Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। धानीवरी क्षेत्र में बारातियों से भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लाशें बिछ गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रक में ही फंस गए। रविवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 12 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में 100 से अधिक बाराती सवार थे, जो नाचते-गाते एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में शादी की ये खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल जाएंगी। धानीवरी इलाके में पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।
महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा… बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 गंभीर रूप से घायल। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।#Palghar #MaharashtraNews #PalgharAccidentpic.twitter.com/dKIOoFHmgX — Akash Masne (@AkashMasne5995) May 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
घटना के तुरंत बाद पालघर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।
हादसा कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। इस वीडियो से हादसे की भयावहता का पता लगाया जा सकता है। वीडियो में सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रह हैं। लोग घायलों और मृतकों को उठा कर एम्बुलेंस में डाल रहे हैं। साथ ही घटना स्थल पर परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।
