बारिश में मुंबई मेट्रो लाइन 2A में आई तकनीकी खराबी, 90 मिनट तक यात्री रहे परेशान, मरम्मत के बाद सेवा सामान्य
Mumbai Metro In Rain: मुंबई में भारी बारिश के बीच मेट्रो लाइन 2ए पर तकनीकी खराबी से सेवा 90 मिनट प्रभावित रही। मरम्मत के बाद दोनों ट्रैक पर परिचालन सामान्य कर दिया गया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
मुंबई मेट्रो (फोटो नवभारत)
Mumbai Metro In Rain Line 2A: मुंबई में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बीच मेट्रो लाइन 2ए पर आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब 90 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़भाड़ वाले समय में आई इस बाधा से कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं।
बारिश और शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे यात्रियों की दिक्कतें इससे और बढ़ गईं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए दूसरे ट्रैक से सेवाएं जारी रखी गईं। महा मुंबई मेट्रो की तकनीकी टीम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए खराबी को दूर किया।
तकनीकी खराबी दहिसर पूर्व – कांदरपाड़ा स्टेशनों के बीच
महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी आने से लाइन 2ए का परिचालन प्रभावित हुआ। यह मेट्रो लाइन दहिसर पूर्व से अंधेरी पश्चिम तक संचालित होती है और मानसून के दौरान सड़क मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इसका उपयोग करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट को भंग जल्द करें… संजय राउत का भाजपा पर बड़ा हमला, बाेले- भगवान के नाम पर हो रही है लूट
‘पार्टी के मतभेदों से होगा राजनीतिक नुकसान…’ पंजाब कांग्रेस की कलह पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान!
मुंबई में नकली और करोड़ों की अवैध दवा कारोबार पर FDA का एक्शन, 9 FIR दर्ज, जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं चलेगी
पुणे में किसान के साथ बहुत बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड! गन्ना कटाई के नाम पर ₹8 लाख से अधिक की ठगी
तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही मेट्रो की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। भारी बारिश के बावजूद सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। यात्रियों की असुविधा कम से कम हो, इसके लिए प्रभावित ट्रैक पर मरम्मत कार्य जारी रहने के दौरान दूसरे ट्रैक से मेट्रो सेवाओं का संचालन लगातार जारी रखा गया।
पूरी तरह बंद नहीं करनी पड़ी सेवाएं
एमएमएमओसीएल कि ओर से बताया गया कि दहानुकरवाड़ी और दहिसर पूर्व स्टेशनों के बीच ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से सिंगल-लाइन बाई-डायरेक्शनल सिस्टम के तहत किया गया। इस व्यवस्था में एक ही ट्रैक का उपयोग दोनों दिशाओं में ट्रेनों के आवागमन के लिए किया गया, जिससे सेवा पूरी तरह बंद नहीं करनी पड़ी और यात्रियों को राहत मिली।
यह भी पढ़ेः- मुंबई में नकली और करोड़ों की अवैध दवा कारोबार पर FDA का एक्शन, 9 FIR दर्ज, जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं चलेगी
सामान्य हुआ परिचालन
करीब 90 मिनट के भीतर तकनीकी खराबी को पूरी तरह दूर कर लिया गया। इसके बाद दोनों ट्रैक पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गईं। एमएमएमओसीएल ने कहा कि अब मेट्रो लाइन 2ए पर सभी ट्रेनें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं और पूरे कॉरिडोर में परिचालन पूरी तरह सामान्य है।
