मां छोटी बहन को करती है ज्यादा प्यार…, इसी गम में 13 साल की बच्ची ने उठाया ये कदम, पालघर पुलिस ने ऐसे बचाया
Palghar News: 'मां शायद अब मुझसे प्यार नहीं करती...', पालघर के हंजारोली गांव की एक 13 साल की मासूम के मन में उपजा यह एक छोटा सा शक एक बड़े खौफनाक मंजर में तब्दील होने वाला था, लेकिन यह टल गया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Palghar Girl Left Home: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली लेकिन अंत में राहत देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची केवल इसलिए घर छोड़कर भाग गई क्योंकि उसे लगा कि उसकी मां उसकी छोटी बहन को उससे कहीं ज्यादा प्यार करती है। यह घटना आज के दौर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और ‘सब्लिंग राइवलरी’ (भाई-बहनों के बीच प्रतिस्पर्धा) के गंभीर पहलुओं को उजागर करती है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना पालघर जिले के सफाले थाना क्षेत्र के हंजारोली गांव की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को 13 वर्षीय बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची पिछले कुछ दिनों से काफी गंभीर भावनात्मक तनाव में थी। उसे यह गलतफहमी हो गई थी कि उसकी मां उसकी छोटी बहन को अधिक स्नेह देती है और उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी पक्षपात की भावना से आहत होकर वह आत्मघाती कदम उठाने या घर छोड़ने के इरादे से निकल गई।
पालघर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने तुरंत निर्देश जारी किए। सफाले पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस को डर था कि बच्ची तनाव में खुद को नुकसान न पहुंचा ले। काफी मशक्कत के बाद, पुलिस की टीम को सफलता मिली और बच्ची द्रांजारोली बांध क्षेत्र के पास सुरक्षित मिल गई। पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।
सम्बंधित ख़बरें
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग
घरेलू उड़ानों पर ब्रेक: जून से 250 फ्लाइटें घटाएंगी एयरलाइंस, मुंबई समेत कई शहर प्रभावित
परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना बंद कर दें…, बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से क्याें कहा ऐसा; जानें पूरा मामला
प्रोफेशनल काउंसलिंग और परिवार से मिलन
बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने उसे सीधे परिवार को नहीं सौंपा। अधिकारी ने बताया कि वह काफी डरी हुई थी और उसके मन में नकारात्मक विचार आ रहे थे। पुलिस ने पेशेवर परामर्शदाताओं (Counselors) की मदद ली, जिन्होंने बच्ची की काउंसलिंग की। उसे समझाया गया कि माता-पिता का प्यार सभी बच्चों के लिए समान होता है। मानसिक तनाव दूर होने और सामान्य होने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
