नालासोपारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व, भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए श्रद्धालु

Guru Nanak Jayanti 2026: नालासोपारा पूर्व स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
guru nanak dev prakash parv celebrated in nalasopara
नालासोपारा नगर कीर्तन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नालासोपारा पूर्व के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व।

  • प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी और भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

  • नगर कीर्तन में सिख समुदाय के साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी और शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।

Nagar Kirtan Nalasopara: नालासोपारा पूर्व स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरबाणी का गायन करते हुए भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके पश्चात भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों के साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

guru nanak dev prakash parv celebrated in nalasopara
नागपुर के रेशमबाग मैदान में देश का पहला AI आधारित स्मार्ट शौचालय शुरू, नागरिकों को मुफ्त सुविधा
guru nanak dev prakash parv celebrated in nalasopara
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा(सोर्सः सोशल मीडिया)

एक हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया लंगर

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत गुरबाणी कीर्तन रहा। रागी जत्थों ने मधुर शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कीर्तन में भाग लिया तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान अटूट लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण किया। लंगर की सेवा में सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

guru nanak dev prakash parv celebrated in nalasopara
जलापूर्ति बंद: नागपुर में दो दिन पानी की किल्लत, मनपा ने नागरिकों से पर्याप्त पानी जमा रखने की अपील की
guru nanak dev prakash parv celebrated in nalasopara
नालासोपारा प्रकाश पर्व(सोर्सः सोशल मीडिया)

एकता और मानवता की भावना मजबूत

इस अवसर पर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए सेवा, समानता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन अजमेर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली प्रबंधक कमेटी, सेवादारों और समस्त साध संगत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।