Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला

Operation Tiger Maharashtra: उद्धव गुट के 6 बागी सांसद आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का कर सकते हैं औपचारिक एलान। जानिए कौन हैं ये सांसद और क्या है पूरा सियासी गणित।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 21, 2026 | 01:51 PM

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

6 Shivsena UBT MPs To Join Shinde Camp: महाराष्ट्र की सियासत में आज एक बड़ा उलटफेर होने की प्रबल संभावना है, जिसे ऑपरेशन टाइगर के निर्णायक पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों के उद्धव गुट से अलग होने की औपचारिक घोषणा आज हो सकती है। इन सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर और संजय दीना पाटिल के नाम शामिल हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर आज सुबह पुणे से धाराशिव के लिए रवाना हो गए हैं। विशेष बात यह है कि उनके काफिले में भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिसे राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का बड़ा संकेत माना जा रहा है। निंबालकर ने स्पष्ट किया है कि वे अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेंगे।

दिल्ली में रची गई पटकथा!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन 6 सांसदों ने पहले दिल्ली में एकनाथ शिंदे और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे से मुलाकात की थी। सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर एक औपचारिक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय करने और सदन में बैठने की जगह बदलने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग

यह भी पढ़ें: सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा खुलासा

आज होने वाली संभावित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात के वीडियो फुटेज और तस्वीरों को सार्वजनिक कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि दो सांसद चेन्नई से और दो कोलकाता से मुंबई पहुँच रहे हैं, ताकि वे अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकें। लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से भी इन सांसदों के स्वतंत्र समूह से जुड़े दस्तावेज आज सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘मशाल’ छोड़कर ‘धनुष-बाण’ थामने की इस तैयारी ने उद्धव खेमे में हलचल तेज कर दी है। यदि आज ये 6 सांसद आधिकारिक रूप से अलग होते हैं, तो यह शिवसेना (UBT) के लिए एक बड़ा संगठनात्मक झटका साबित होगा। फिलहाल, पूरे राज्य की नजरें इन सांसदों के अगले कदम और ‘ऑपरेशन टाइगर‘ के परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Operation tiger maharashtra politics 6 shivsena ubt mps to join shinde camp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 01:51 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Operation Tiger
  • Shiv Sena UBT
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.