-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Operation Narcos Rpf Seizes Rs 42 Lakh Ganja From Purna Gandhidham Express Nagpur
नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Operation Narcos: ऑपरेशन नार्कोस के तहत नागपुर मंडल आरपीएफ ने पूर्णा-गांधीधाम एक्सप्रेस से 85.72 किलो गांजा जब्त किया। 42.86 लाख रुपये की खेप के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

ऑपरेशन नार्कोस, गांजा तस्करी, तस्कर गिरफ्तार (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur RPF Ganja Seizure: नागपुर दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन 22974 पूर्णा-गांधीधाम एक्सप्रेस में 42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी 2 अंतरराज्यीय तस्करों नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा को गिरफ्तार किया गया।
ट्रेन में संदिग्ध बैगों के साथ मिले दो युवक, आरपीएफ ने हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर मंडल के तहत गोंदिया एवं नागपुर आरपीएफ की स्पेशल टीम ने एनडीपीएस ड्राइव के दौरान उक्त ट्रेन बी-4 कोच में 2 व्यक्तियों को 4 ट्रॉली बैग और 2 पिट्ठ बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा के रूप में बताई। दोनों ओडिशा के गंजाम जिले के कांसामारी गांव के निवासी हैं।
पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब
दोनों के पास इतना अधिक लगेज होने पर संदेह के आधार पर पूछताछ की गई लेकिन वे सतोषजनक जवाब नहीं दे सके, संदेह बढ़ने पर पूरे सामान की तलाशी ली तो आरपीएफ टीमों के आंखें भी खुली रही गई। सभी बैग में भारी मात्रा में पैकेटबंद रूप से गांजा था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
मुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस
लंबे इंतजार के बाद छत्रपति संभाजीनगर में मेघों की जोरदार दस्तक, झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
यह भी पढ़ें:-नागपुर-अजनी स्टेशन बने चोरों का फेवरेट डेस्टिनेशन! महिला यात्री के गहने ले उड़ा बाइक सवार चोर
आरोपियों के पास से कुल 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 42,86,000 रुपये आंकी गई। तुरंत ही दोनों यात्रियों को अरेस्ट कर सारा माल जब्त कर लिया गया। आगे की कार्यवाही के लिए मामला लोहमार्ग पुलिस इतवारी के सुपुर्द कर दिया गया।
Operation narcos rpf seizes rs 42 lakh ganja from purna gandhidham express nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
Jun 24, 2026 | 10:31 PMमलबे से आ रही मजूदरों की चीख… कोलकाता तारातला हादसे की वो भयावह तस्वीरें, जिसे देख पसीज जाएगा आपका दिल
Jun 24, 2026 | 10:29 PMमहाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
Jun 24, 2026 | 10:28 PMDelhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PMविलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
Jun 24, 2026 | 10:24 PMमेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PMHeart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Jun 24, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM












