- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ntc Mill Workers Pending Wages Gig Workers Social Security Maharashtra
एनटीसी मिल मजदूरों को मिलेगा बकाया वेतन, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर का विधानसभा में वादा
Akash Fundkar: महाराष्ट्र विधानसभा में श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने एनटीसी मिल मजदूरों के बकाया वेतन दिलाने और गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने का भरोसा दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

gig workers social security (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को श्रमिकों से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने एनटीसी मिल कामगारों के बकाया वेतन और गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा को लेकर सदन में अहम घोषणाएं कीं।
विधानसभा सदस्य ज्योती गायकवाड ने मुंबई स्थित राष्ट्रीय वस्त्रोद्योग निगम (एनटीसी) की मिलों में कार्यरत मजदूरों के बकाया वेतन का मुद्दा उठाया। श्रम मंत्री फुंडकर ने स्पष्ट किया कि मामला मूलतः केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन राज्य सरकार इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगी।
गिग वर्कर्स को भी मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
मंत्री फुंडकर ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनका बकाया वेतन सहित सभी देय राशि समय पर दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय श्रम विभाग के उप मुख्य आयुक्त स्तर पर राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं। सुनवाई की तारीखें तय हो चुकी हैं और जल्द निर्णय की उम्मीद है। इस चर्चा में सदस्य संजय केलकर और दिलीप लांडे ने भी भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘आयुष्मान भारत’ योजना बनी सफेद हाथी! विधानसभा में घिरी महायुति सरकार
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की कार्य प्रगति की समीक्षा
बारामती विमान हादसा: कम दृश्यता और सुरक्षा खामियां बनीं अजित पवार की मौत की वजह, AAIB की जांच रिपोर्ट जारी
घातक रसायनों के परिवहन के लिए बनेगी एसओपी, हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीएम
गिग वर्कर्स के लिए बनेगा राष्ट्रीय मंडल
सदस्य हेमंत ओगले ने राज्य के गिग कामगारों के लिए पंजीकरण, बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रश्न उठाया। इस पर मंत्री फुंडकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 पारित कर इसे 21 नवंबर 2025 से लागू किया है।
ये भी पढ़े: किडनी बेचने वाले बयान पर बवाल, विजय वडेट्टीवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
स्वतंत्र कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू
इस संहिता में पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर की स्पष्ट परिभाषा दी गई है। इस कानून के तहत राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा मंडल की स्थापना होगी, जिसके माध्यम से मजदूरों को जीवन व दिव्यांगता बीमा, स्वास्थ्य व मातृत्व लाभ, वृद्धावस्था सुरक्षा और शिक्षा सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
राज्य स्तर पर भी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए अलग मंडल बनाने का प्रावधान किया गया है। महाराष्ट्र में इसके लिए स्वतंत्र कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चर्चा में सदस्य राहुल पाटील और अतुल भातखलकर ने भी भाग लिया।
Ntc mill workers pending wages gig workers social security maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आयुष्मान भारत’ योजना बनी सफेद हाथी! विधानसभा में घिरी महायुति सरकार
Feb 28, 2026 | 09:58 PMसंन्यास के बाद ममता कुलकर्णी की टीवी पर वापसी, इस शो में आएंगी नजर, फैंस हुए एक्साइटेड
Feb 28, 2026 | 09:58 PMअहमदाबाद रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की कार्य प्रगति की समीक्षा
Feb 28, 2026 | 09:51 PMअमरावती मनपा की सभा में स्वच्छता पर संग्राम: कचरा ठेका रद्द करने और कर्मचारियों की संख्या पर तीखे सवाल
Feb 28, 2026 | 09:42 PMबारामती विमान हादसा: कम दृश्यता और सुरक्षा खामियां बनीं अजित पवार की मौत की वजह, AAIB की जांच रिपोर्ट जारी
Feb 28, 2026 | 09:36 PMAnil Kapoor Statement: AI पर अनिल कपूर ने दी अपनी राय, बोले- ये भविष्य है, फिल्मों में सही इस्तेमाल जरूरी
Feb 28, 2026 | 09:33 PM‘जम्मू-कश्मीर के लिए यह गर्व का पल…’, पहली बार Ranji Trophy का खिताब जीतने पर PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
Feb 28, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM











