नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
Achalpur Paratwada Rally: अमरावती के अचलपुर-परतवाड़ा में मंत्री नितेश राणे का दौरा रद्द होने से जनसभा में पहुंचे समर्थक निराश, पुलिस बंदोबस्त के बीच व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है।
Nitesh Rane (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Nitesh Ranes Amravati Visit Cancelled: अमरावती जिले के अचलपुरपरतवाड़ा में हुए लैंगिक शोषण के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा विराट जनसभा एवं नवकन्या पूजन का आयोजन किया गया था। इसमें विशेष रूप से राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे सहित अन्य नेताओं को उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करना था। लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। राणे की सभा को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त बल का बंदोबस्त किया था।
पहले यह सभा परतवाड़ा स्थित जयस्तंभ चौक पर आयोजित की जानी थी, लेकिन विषय की गंभीरता तथा किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वहां सभा की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद आयोजक सभा कराने पर अड़े रहे, जिसके चलते यह सभा दुर्रानी चौक पर आयोजित की गई।
पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त
सभा को लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं, लेकिन समय पर राणे का दौरा रद्द होने से उनके प्रभावशाली भाषण को सुनने पहुंचे लोगों में मायूसी देखी गई। सभा के चलते बंद हुई दुकानें, व्यापारियों में रोषराणे की सभा के मद्देनजर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था। सभा स्थल परिसर की सभी दुकानों को दोपहर में ही बंद करा दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
पूर्व सरपंच को लगा करारी हार का झटका, सुकडी उपचुनाव में जीते विजयकुमार सपाटे
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नासिक-त्र्यंबकेश्वर के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दुकानें बंद कराने से व्यापारियों में नुकसान
भीषण गर्मी के चलते वैसे भी दोपहर में ग्राहक कम आते हैं और लोग शाम के बाद ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा दोपहर में ही सभी दुकानें बंद कराने से व्यापारियों में नुकसान को लेकर भारी रोष देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व हुए एक प्रकरण में नितेश राणे को एक माह की सजा सुनाए जाने के आदेश के चलते उनका दौरा रद्द होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
