Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हिंदू विरोधी और जिहादी सोच…’, नितेश राणे का राज-उद्धव पर तीखा प्रहार

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुंबई में ठाकरे बंधुओं की संयुक्त रैली को लेकर जमकरन निशाना साधा। उन्होंने इस रैली को 'हिंदू विरोधी' और जिहादी सोच से प्रेरित करार दिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 06, 2025 | 04:48 PM

नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे की संयुक्त रैली के बाद उनके राजनीतिक विरोधियों ने हमला करना शुरू दिया है। राज्य में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी ठाकरे के रैली के बाद उन पर निशाना साधा है। राणे ने आरोप लगाया कि उद्धव और राज की इस संयुक्त रैली का उद्देश्य समाज को बांटना और राज्य को कमजोर करना है।

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे की संयुक्त रैली को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि यह रैली ‘हिंदू विरोधी’ और जिहादी सोच से प्रेरित है।

दो दशक के बाद उद्धव और राज ने शनिवार को सार्वजनिक मंच साझा किया और ‘आवाज मराठीचा’ नामक विजय सभा का आयोजन किया। इसका उद्देश्य राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने संबंधी सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाना था।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया

‘ये लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं’

मंत्री नितेश राणे ने इस रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था कि हम हिंदू हैं और मराठी होने पर गर्व करते हैं। जिस तरह से जिहादी हमारे समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, ये लोग भी वैसा ही कर रहे हैं।

राणे ने कहा कि चाहे वह हिंदू राष्ट्र के विचार के खिलाफ काम करने वाले प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) हो या स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI), ये दोनों कोई अलग नहीं हैं। ये लोग महाराष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं की संयुक्त रैली पर साधा निशाना

भाजपा नेता नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं की संयुक्त रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ली की सभा का उद्देश्य हिंदुओं और मराठी लोगों को बांटना है। इसकी तुलना ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), पीएफआई या सिमी की रैलियों से की जा सकती है। इससे राज्य में हिंदुओं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। रैली के बाद नल बाजार (मुंबई का एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र) में मिठाई बांटी जाएगी और पटाखे फोड़े जाएंगे।

उद्धव-राज एकसाथ: मराठी अस्मिता के बहाने राजनीतिक अस्तित्व बचाने की तैयारी

क्या बोले मुनगंटीवार?

हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ठाकरे बंधुओं की रैली को लेकर अलग विचार व्यक्त किए। मुनगंटीवार ने कहा कि अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। दोनों भाइयों को एक होना चाहिए और एक रहना चाहिए। यदि आवश्यक हो तो दोनों पक्षों को विलय पर भी विचार करना चाहिए।

Nitesh rane thackeray brothers rally anti hindu and inspired by jihadi thinking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • BJP
  • Nitesh Rane
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.