Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ये गोल टोपी दाढ़ी वाले मराठी बोलते हैं क्या? इतनी हिम्मत है तो मोहम्मद अली…

Hindi Controversy: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मनसे को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि गरीब हिंदुओं को हिंदी के नाम पर टारगेट करना बंद करें। अब हाथ उठाने पर कड़ी कार्रवाई होंगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 03, 2025 | 06:34 PM

बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद अभी भी जारी है। इसका असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनसे के कार्यकर्ता एक दुकानदार से हिंदी में बात करने पर पिटाई कर रहे थे। साथ ही मराठी भाषा में बात करने की जोर जबरदस्ती कर रहे थे। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि ये गोल टोपी दाढ़ी वाले मराठी बोलते हैं क्या? ये जावेद अख्तर, आमिर खान ये लोग क्या मराठी बोलते हैं क्या? ये केवल गरीब हिंदुओं के लिए है? गरीब और हिन्दुओं पर अगर कोई हाथ उठाएगा तो कार्रवाई होगी।

नितेश राणे ने कहा, हिंदू को मारा गया है। इतनी हिम्मत है तो नल बाजार और मोहम्मद अली रोड पर ये करके दिखाओ। उधर जाकर कान के नीचे बजाने की हिम्मत नहीं है। गरीब हिंदू को क्यों मारा जा रहा है। हिंदुत्व विचार की सरकार है। सरकार तीसरी आंख खोलेगी। हिंदुओं में फूट डालने की साजिश हो रही है। मुस्लिम राष्ट्र बनाने की कोशिश हो रही है।

Mumbai, Maharashtra: On the incident of assault on the Hindi-speaking community, Minister Nitesh Rane says, “If they have the courage, let them go to places like Null Bazaar, Mohammed Ali Road, or Malvani and tell those wearing caps and sporting beards to speak in Marathi. Do… pic.twitter.com/Td3wZxaIgR — IANS (@ians_india) July 3, 2025

मनसे के कार्यकर्ताओं ने की थी मारपीट

पिछले दिनों मराठी नहीं बोलने पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। शनिवार शाम को MNS कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर बालाजी होटल के पास स्थित जोधपुर स्वीट्स के मालिक के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मनसे कार्यकर्ता दुकानदार से मराठी में बोलने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं। हिंदी बोलने पर आपत्ति जता रहे हैं।

5 जुलाई को होगा मार्च

महाराष्ट्र में हाल में मराठी बनाम हिंदी की बहस नए सिरे से तब शुरू हुई, जब देवेंद्र फडणवीस सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि पहली से पांचवी तक के स्कूलों में तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी पढ़ाई जाएगी। इसे विपक्षी दलों ने बड़ा मुद्दा बनाया। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 5 जुलाई को मार्च का ऐलान किया। हालांकि भारी विरोध के बाद 29 जून को सरकार ने फैसला वापस ले लिया।

Nitesh rane challenges mns shopkeeper beaten in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 06:13 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • MNS Leaders
  • Nitesh Rane

सम्बंधित ख़बरें

1

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सब्जी ठेलों को मारी टक्कर, सड़क किनारे बैठी 2 महिलाएं गंभीर

2

स्कूल बंद करने की नीति पर सवाल, अभिभावकों के विरोध से अमरावती में अटका निर्णय

3

अमरावती का ऐतिहासिक ‘शिवसृष्टि’ प्रोजेक्ट 4 साल से अधर में, 1.35 करोड़ की जरूरत

4

मुफ्त जांच के साथ टीकाकरण का संदेश, हर बच्चे तक टीकाकरण का लक्ष्य; मनपा का विशेष जनजागरूकता अभियान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.