परीक्षा निष्पक्षता पर सवाल, NEET-UG 2026 विवाद पर नागपुर में युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Nagpur NEET UG 2026: नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद को लेकर नागपुर में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एनटीए पर निष्पक्ष परीक्षा कराने में विफल रहने का आरोप लगाया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नीट यूजी 2026,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur NEET UG 2026 Paper Leak Controversy: नागपुर नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस ने विधायक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में मध्य नागपुर के बडकस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया, हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
छात्रों का विश्वास कमजोर हो चुका है
महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव एवं नगरसेवक अतुल कोटेचा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे विवादों से छात्रों का विश्वास कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पहले भी नोट परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप लगे थे, जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे, कोटेचा ने बताया कि इस परीक्षा में 23 लाख छात्र के साथ उनके पालक प्रभावित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,290 स्कूलों में प्रवेशोत्सव की भव्य तैयारी
गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
सीबीआई द्वारा विस्तृत जांच और दोबारा परीक्षा का आयोजन कर जवाबदेही तय हो और पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। समस्त कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षण मंत्री का तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
जल्द घोषित हो परीक्षा की नई तारीख
प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव डॉ. मेहुल आडवाणी व प्रभारी कपिल ढोके ने भी कहा कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करें ताकि छात्रों व अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल सीबीआई की जांच यह तय करेगी कि इस संगठित भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। लेकिन तब तक लाखों मेहनती छात्र दोबारा उसी मानसिक तनाव और अनिश्चितता को झेलने के लिए मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में अवैध निर्माण पर सख्ती, बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं चलेगा काम; मनपा का बड़ा फैसला
प्रदर्शनकारियों में कातुरे, प्रधान, प्रणव भानारकर, रिंकू जैन, मयूर भोसकर, संजोग येरने, आकाश गुजर, अमित ठाकुर, मोहित पांडे, रितीश मुखर्जी, आनंद अरखेल, सूर्या हिरवार, लोकेश बरडिया, संदीप देशपांडे, नकील अहमद, ऋतिक राउत, गोविंदा अजानकर, भावेश भांग, बिट्टू शर्मा, शिवम बेलेकर, आदित्य बोघमारे, संबित खत्री, पंकज वैद्य, जय महामाला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
