Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत

Gadchiroli School News: गड़चिरोली जिले में 30 जून से स्कूलों की नई शुरुआत हो रही है। पहले दिन 12,420 से अधिक नए विद्यार्थियों का स्वागत, किताबें और गणवेश दिए जाएंगे।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 30, 2026 | 08:25 AM

गडचिरोली स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli School Re-Opening: ग्रीष्मकालीन अवकाश (धूपकालीन छुट्टियों) के बाद मंगलवार, 30 जून से गड़चिरोली जिले के स्कूलों में फिर एक बार बच्चों की धमाचौकड़ी शुरू होने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष 12 हजार 420 से अधिक बच्चे जीवन में पहली बार स्कूल में कदम रखेंगे। इन नौनिहालों के स्वागत के लिए जिलेभर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का व्यापक नियोजन पूरा कर लिया गया है और स्कूलों को आकर्षक ढंग से रंगा-पोता गया है। जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने इस प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के भी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगोली, फूलों की सजावट और विविध आकर्षक उपक्रमों की तैयारी की गई है। सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को एक आनंददायी वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि वे शिक्षा की एक मधुर शुरुआत कर सकें। प्रवेशोत्सव के मद्देनजर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों का दौरा करेंगे और नए दाखिल हुए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करेंगे।

विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह तैयार

जिला परिषद गड़चिरोली शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) बाबासाहेब पवार ने कहा है कि  “स्कूल आने वाले बच्चों के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ‘स्कूल प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से बच्चों का आनंददायी माहौल में स्वागत किया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (दर्जायुक्त शिक्षा) के बल पर जिला परिषद के स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाना है। सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को किताबें तथा गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए जाएंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर

नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक

पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर

संभाजीनगर के लेमन ट्री होटल में युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा: नियम टोकने पर स्टाफ को पीटा, 9 पर केस दर्ज

61 हजार 225 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण

नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा 1ली से 8वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश देने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष विद्यार्थियों को नियमित शालेय गणवेश के साथ-साथ ‘स्काउट गाइड’ का गणवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। गड़चिरोली जिले के कुल 61 हजार 225 विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ मिलने वाला है, जिसमें ‘पीएमश्री’ (PMSHRI) स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।

प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए कक्षाओं और स्कूल परिसरों को सुशोभित किया गया है। बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि और आकर्षण बढ़ाने के लिए पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों के कदमों के निशान (फुटप्रिंट्स) भी कागजों पर अंकित किए जाएंगे, जिससे उनका पहला कदम हमेशा के लिए यादगार बन सके।

यह भी पढ़ें:- 3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO

पहले ही दिन छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

इस योजना से अभिभावकों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी कम हो गया है। कक्षा 1ली से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालभारती (पाठ्यपुस्तक मंडल) की ओर से प्राप्त हुईं सभी किताबें समय रहते स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। इसके तहत जिले में कक्षा 1ली से 8वीं के कुल 1 लाख 9 हजार 500 विद्यार्थियों को स्कूल के पहले ही दिन निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Gadchiroli school entry festival books uniforms 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News
  • School News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.