Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार

NEET Paper Leak मामले में CBI ने महाराष्ट्र के नागपुर और चंद्रपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। लातूर के कोचिंग सेंटर से जुड़े छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ जारी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 19, 2026 | 06:47 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

CBI Raid In Nagpur: नीट पेपर लीक मामले की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है महाराष्ट्र इस पूरे घोटाले का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। नांदेड, लातूर, नासिक, पुणे के बाद अब नागपुर और चंद्रपुर तक इस पेपर लीक नेटवर्क के तार जुड़े गए है।

नागपुर और चंद्रपुर में CBI की छापेमारी

नीट पेपर लीक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली से आई CBI की टीम ने मंगलवार सुबह नागपुर में गणेशपेठ और कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले 2 छात्रों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों से भी पूछताछ की गई। इसी प्रकार चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी तहसील में भी एक छात्र के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। ये तीनों छात्र लातूर स्थित शिवराज मोटेगांवकर के कोचिंग क्लासेस में पढ़ाई करते थे।

3 मई को देशभर में नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन उससे करीब 42 घंटे पहले ही कुछ कोचिंग संचालकों के पास पेपर पहुंचने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और परीक्षा रद्द कर दी गई। अब तक सीबीआई ने पांच राज्यों में छापेमारी कर कोचिंग संचालकों, एडमिशन कराने वाली एजेंसियों और कथित रूप से पेपर खरीदने वाले छात्रों को हिरासत में लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में ‘कोयता गैंग’ का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video

Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस करेंगे महाराष्ट्र के विकास पर मंथन

पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव

संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला

एडमिशन एजेंसियां भी जांच के दायरे में

नागपुर शहर में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में भूमिका निभाने वाली कुछ एजेंसियां भी अब सीबीआई के रडार पर हैं। इन एजेंसियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिलियानगर सहित देश के कई हिस्सों से इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी

  • शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर: लातूर में करीब 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले RCC कोचिंग नेटवर्क चलाने वाले संचालक शिवराज मोटेगांवकर को CBI ने गिफ्तार किया है। इनके मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ था।
  • प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी: पुणे से गिरफ्तार रिटायर्ड केमिस्ट्री लेक्चरर, जिन्हें इस पूरे पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। ये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कमेटी का हिस्सा रहे थे।
  • मनीषा गुरुनाथ मंधारे: पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बायोलॉजी की सीनियर प्रोफेसर मनीषा मंधारे इस मामले में गिरफ्तार हुई है। इन्हें NTA ने एक्सपर्ट पैनल में शामिल किया था। इन पर बच्चों को लीक पेपर के जवाब रटवाने का आरोप है।
  • मनीषा वाघमारे: पुणे की एक ब्यूटीशियन, जो प्रोफेसर कुलकर्णी और मनीषा मांढरे के साथ मिलकर छात्रों को इस रैकेट से जोड़ती थी।
  • शुभम खैरनार: नासिक का रहने वाला आरोपी, जिसने लीक पेपर को खरीदकर टेलीग्राम के जरिए आगे लाखों रुपये में बेचा।
  • धनंजय लोखंडे: अहिल्यानगर से गिरफ्तार आरोपी, जिसने मनीषा वाघमारे से पेपर लेकर शुभम खैरनार तक पहुंचाया था।

Neet paper leak cbi raid nagpur chandrapur latur coaching connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 06:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Napur News
  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.