Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात

Pravin Darekar On Redevelopment: महाराष्ट्र की 30 साल पुरानी सोसायटियों के लिए बड़ी खबर! सरकार अब बिल्डरों के बजाय 'सेल्फ डेवलपमेंट' को बढ़ावा दे रही है, जिससे सीधा फायदा फ्लैट मालिकों को मिलेगा।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: May 20, 2026 | 05:22 PM

नवभारत कॉन्क्लेव में सवालों का जवाब देते महाराष्ट्र हाउसिंग सोसायटी रिडेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pravin Darekar In Navabharat Conclave: नवभारत-नवराष्ट्र द्वारा आयोजित प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉन्क्लेव में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र हाउसिंग सोसायटी रिडेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई एमएमआर सहित राज्य के शहरी इलाकों में 30 साल पुरानी हो चुकी हाउसिंग सोसायटियों का सेल्फ डेवलपमेंट करने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है। इसका सीधा लाभ सोसायटी को मिलेगा

मुंबई में आयोजित नवभारत कॉन्क्लेव में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र हाउसिंग सोसायटी रिडेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कई सवालों का जवाब दिया।

बिल्डरों का खेल होगा खत्म

प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई एमएमआर सहित राज्य के शहरी इलाकों में 30 साल पुरानी हो चुकी हाउसिंग सोसायटियों का सेल्फ डेवलपमेंट करने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है। इसका सीधा लाभ सोसायटी को मिलेगा। क्योंकि यदि सोसायटी के पुनर्विकास बिल्डर करता है तो वह पहले अपना ही फायदा देखेगा।

सम्बंधित ख़बरें

निजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी

NEET Paper Leak आरोपी पर दोहरा वार, CBI की गिरफ्त में मोटेगांवकर, अब पुणे में RCC कैंपस पर चला बुलडोजर

आचार संहिता के कारण बारामती नगर परिषद की आम बैठक फिर स्थगित, विकास के 77 महत्वपूर्ण प्रस्ताव अटके

महाराष्ट्र में केमिस्टों की महा-हड़ताल से हाहाकार; ऑनलाइन दवाओं के विरोध में बंद रहे लाखों मेडिकल स्टोर

नवभारत मीडिया ग्रुप आयोजित ‘महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव्ह २०२६’ या महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमास उपस्थित राहण्याची संधी लाभली. “Magnetic Maharashtra – Where Growth Attracts the World” या संकल्पनेवर आधारित यंदाच्या कॉन्क्लेव्हमध्ये महाराष्ट्राला १ ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्थेचे लक्ष्य… pic.twitter.com/CtitZqDpbj — Pravin Darekar – प्रविण दरेकर (@mipravindarekar) May 19, 2026

सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए क्या मिलेगा?

प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई बैंक का चेयरमैन होने के नाते भी मुझे लगा कि सेल्फ डेवलपमेंट के लिए सोसायटियों को निधी एवं अन्य मार्गदर्शन सुविधा उपलब्ध करा कर आम फ्लैट धारक को मदद की जा सकती है। इसके क्लस्टर डेवलपमेंट भी हो सकता है। सोसायटी जो 30 साल पुरानी हो गई हैं उन्हें बिल्डर के पास जाना नहीं पड़ेगा। फाइनेंस की पॉलिसी होने के कारण समस्या नहीं है। जो बिल्डर नफा कमाता है वह सोसायटी को होगा।

महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य प्रवीण दरेकर ने बताया कि मुंबई सहित अन्य शहरों से अब तक 1600 प्रस्ताव सेल्फ डेवलपमेंट के आए हैं।21 प्रोजेक्ट तो हो गए हैं। 26 को लोन दिया है। अब सोसायटी मेम्बर अपनी नई बिल्डिंग खड़ी कर सकते हैं। प्राधिकरण के एक पैनल भी है, जो सभी तरह की मदद करता है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस समय राज्य भर में कुल डेढ़ लाख सहकारी संस्था हैं। सेल्फ डेवलपमेंट के लिए कुछ बदलाव भी जरूरी है। जिसका प्रस्ताव सरकार को दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- ‘महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी’, Maharashtra 1st Conclave 2026 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

स्व. गाड़े की जीवनी पुस्तक के कवर का विमोचन

राज्य के परिवहन राज्य मंत्री रहे मराठवाडा के दलित पैंथर स्व. गंगाधर गाड़े की जीवनी पर नवभारत-नवराष्ट्र द्वारा प्रकाशित की जाने वाली कॉफी टेबल बुक के कवर का विमोचन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने किया। इस अवसर पर नवभारत-नवराष्ट्र मीडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ निमिष माहेश्वरी, नवभारत-नवराष्ट्र मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर वैभव माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित थे। नवभारत-नवराष्ट्र के ग्रुप प्रेसिडेंट श्रीनिवास राव ने कॉन्क्लेव में उपस्थित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

Navbharat conclave pravin darekar on mumbai housing society self developmentnavbharat conclave pravin darekar on mumbai housing society self development

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 05:22 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Navbharat Conclave

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.