

Nashik Crime News In Hindi: नासिक में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। शहर के पेठफाटा इलाके में दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश दत्तात्रेय चव्हाण (30) के रूप में हुई है, जो मखमलाबाद रोड स्थित क्रांतिनगर में मारुति मंदिर के पास रहता है और मार्केट यार्ड में मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को पंचवटी पुलिस थाना मे दर्ज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 1 जून की दोपहर आकाश चव्हाण अपना काम पूरा करके पैदल घर लौट रहा था। जब वह पेठ रोड सिग्नल के पास सानप चिवड़ा दुकान के सामने पहुंचा, तभी उसके परिचित सोनू और दादू नाम के दो युवकों ने उसे रोक, दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब चव्हाण ने पैसे देने से मना करने पर दोनों उससे गाली-गलौज करने लगे।
फिर क्या देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मारपीट के वक्त आरोपी सोनू ने अपनी कमर में रखा था धारदार हथियार को निकाल आकाश चव्हाण के सिर पर मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जल्दी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज अभी हो रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच पंचवटी पुलिस थाना के हवालदार कुलकर्णी कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना ने कानून-व्यवस्था और शराब से होने वाले विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।