Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik Water Crisis: घूंट-घूंट पानी को तरसता ‘वो’ गांव, जान की बाजी लगाकर कुओं में उतरने महिलाएं मजबूर, वीडियो वायरल

गर्मी बढ़ती जा रही है और नासिक के कई इलाके गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। नासिक जिले के पेठ तालुका के बोरीचिवाड़ी में पानी की कमी की हकीकत दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 22, 2025 | 12:41 PM

घूंट-घूंट पानी को तरसता 'वो' गांव। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: गर्मी के मौसम में महाराष्ट्र के कई गांव पानी की कमी से जूझते हर साल दिखाई देते हैं। लेकिन अब जो वीडियो नासिक से सामने आया है, उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गर्मी बढ़ती जा रही है और नासिक के कई इलाके गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।

नासिक जिले के पेठ तालुका के बोरीचिवाड़ी गांव में पानी की कमी किस हद तक है, यह दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं को पानी लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, महिलाएं गहरे कुओं से पानी निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती नजर आ रही हैं।

70 फीट नीचे कुएं में उतरी महिला

महिलाएं लगभग 70 फीट नीचे कुएं में उतरकर गंदा पानी भरने के लिए मजबूर हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं एक कुएं को घेरकर खड़ी हुई हैं। उनके हाथ में पानी भरने के लिए बर्तन हैं। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तभी एक महिला रस्सी के सहारे जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरती है और अपने बर्तन में पानी भरती है। लगभग सूख चुके इस कुएं में नाम मात्र ही पानी नजर आ रहा है।

#WATCH महाराष्ट्र: नासिक जिले के तालुका पेठ के बोरीचिवारी गांव में जल संकट गहरा गया है। कुएं सूख गए हैं। pic.twitter.com/ASdR4itg3g — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2025

कुआं खोदने पर लगा प्रतिबंध

साल 2022 में भूजल सर्वेक्षण में पता चला था कि पुणे, नासिक, धुले, जलगांव, नंदुरबार और अमरावती जिलों के 15 ब्लॉकों के 213 गांवों को अप्रैल से ही पेयजल की कमी का सामना करना पड़ता है। वहीं, 2025 में भूजल सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट आने के बाद नासिक जिले के 776 गांवों में कुआं खोदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि पानी का दोहन न किया जा सके।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बिगड़ रहा स्वास्थ्य

महिलाओं ने बताया कि उनका अधिकतर समय पानी लाने में निकल जाता है। इससे घरेलू कामकाज और बच्चों की देखभाल प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने बताया कि इससे न सिर्फ शारीरिक थकान होती है, बल्कि इसके साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

#WATCH | Maharashtra: A woman in Nashik’s Tondwal village says, ” There is no water in the village…we have to go here and there in search of water. We have small children…we need water…” (21.04) pic.twitter.com/rdAVodNzr9 — ANI (@ANI) April 22, 2025

टैंकरों से पानी की आपूर्ति

तो वहीं नासिक जिला परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने इस संकट को हल करने के लिए 8.80 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए एक योजना तैयार की गई है।

Water crisis women risk their lives by walking several kilometers to get a sip of water video viral of nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 08:46 AM

Topics:  

  • Nashik
  • Viral Video
  • Water Crisis

सम्बंधित ख़बरें

1

मूसलधार बारिश में गोविंदनगर जलभराव की समस्या का सागर मोटकरी ने किया त्वरित समाधान

2

“रेन दांडिया” में भीगते नाचे नासिकवासी, बारिश में गरबा, साथ में सामाजिक संदेश

3

मालेगांव में झमाझम बारिश से फसलें तबाह, बिजली गिरने से युवक घायल

4

लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद थाने में बंद था आरोपी, थाने से हुआ फरार! पुलिस पर उठे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.