- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Union Minister Of State For Health Dr Bharti Pawar Expressed Displeasure Over Golden Card Distribution Skimping On Ayushman Bharat Scheme
आयुष्मान भारत योजना में कंजूसी, गोल्डन कार्ड वितरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने जताई नाराजगी
- Written By: दिपक.पांडे

Representative Pic
नाशिक : आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के नाशिक विभाग (Nashik Department) में पात्र लाभार्थी (Eligible Beneficiary) 53 लाख 38 हजार 896 है लेकिन केवल 15 लाख 76 हजार 567 मरीजों को ही गोल्डन कार्ड (Golden Card) का वितरण किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री (Union Minister of State for Health) डॉ. भारती पवार (Dr. Bharti Pawar) ने नाराजगी जताई है। अन्य सभी लाभार्थियों को तत्काल कार्ड वितरित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।
यहां के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण ट्रेनिंग सेंटर में स्वास्थ्य विभाग सहित कोरोना और अन्य विषयों की पवार की उपस्थिति में समीक्षा की गई। इस मौके पर पवार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने की गति बढ़ाने के लिए कहा है। बैठक में नाशिक विभाग में कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या और केंद्र सरकार द्वारा बताए गए संभावित मरीजों की संख्या की समीक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 5-स्टार होटल में 25 हजार का कमरा और 365 दिन की बुकिंग; अशोक खरात के ‘हवाला हब’ का खुलासा
गर्मियों से पहले प्रशासन सक्रिय, नासिक में जल संकट से निपटने की तैयारी; 1,075 गांवों के लिए योजना
नासिक में स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में कदम, NCMC कार्ड पंजीकरण हुआ तेज, वरिष्ठ नागरिकों को राहत
चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, नासिक में हर संपत्ति धारक को मिलेगा प्रॉपर्टी कार्ड; समाधान शिविर में बड़ी घोषणा
इसके तहत ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, छोटे बच्चों के लिए आईसीयू और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम, बढ़ते मरीजों की संख्या के लिए टेस्ट किट, अत्याधुनिक लैब, एंबुलेंस, ऑक्सीजन स्टॉक की तैयारी इन सभी चीजों की समीक्षा की। कोरोना उपचार के लिए केंद्र सरकार के जरिए अब तक करोड़ों रुपए का फंड देने की जानकारी इस मौके पर दी गई। बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की गई।
127 कामों के लिए 58 करोड 38 लाख रुपए मंजूर
13वे वित्त आयोग की तरफ से विभाग में 127 कामों के लिए 58 करोड़ 38 लाख रुपए का फंड मंजूर किया गया है. यह काम प्रगति पथ पर होने की जानकारी अधिकारियों ने डॉ. पवार को दी. विभाग के ग्रामीण और आदिवासी भागों के लिए कुल 15 दंत मेडिकल शिबिर मंजूर किया गया है. इसके लिए 65 लाख का अनुदान मंजूर हुआ है. वह वितरित कर दिया गया है. बैठक में विभाग के उपसंचालक डॉ. पी डी गांडाल, सहसंचालक डॉ. एम आर पट्टणशेट्टी, जिला सर्जन डॉ. अशोक थोरात, डॉ. चारूदत्त शिंदे, डॉ. किरण पाटिल और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल आहेर, मनपा के डॉ. बापूसाहेब नागरगोजे, डॉ. जयश्री पाटिल उपस्थित थी.
Union minister of state for health dr bharti pawar expressed displeasure over golden card distribution skimping on ayushman bharat scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














