Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक के वणी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला, एक की मौत, इलाके में दहशत

Nashik News: नासिक वणी में पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें 18 वर्षीय राहुल किशोर की मौत हो गई। वहीं 17 वर्षीय विजय पवार घायल है। 6 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 24, 2025 | 06:55 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के वणी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी दुश्मनी को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें 18 वर्षीय राहुल किशोर काले की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय विजय पवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की रात को चौसाले गांव में एक तमाशा कार्यक्रम के दौरान हुई। भीड़ की मौजूदगी में, कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े में विजय पवार आगे आया और सवाल किया कि, “मुझे क्यों मारा?” इसके बाद दोनों पर तेज धारदार हथियारों से वार किए गए।

छाती और पीठ पर किए वार

राहुल काले को छाती और पीठ पर वार किए। शरीर से ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विजय पवार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वणी पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:- रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाने…

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में मोहन लहू पवार, दीपक धनराज गायकवाड़, गणेश बालू गायकवाड़, निवृत्ती पोपट चौधरी और दो नाबालिग शामिल हैं। इस मामले में विष्णु पागे की शिकायत के आधार पर वणी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपनिरीक्षक गणेश कुटे मामले की जांच कर रहे हैं, जो पुलिस उपायुक्त गायत्री जाधव के मार्गदर्शन में जारी है। इस घटना के बाद वणी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पटाखे फोड़ने वालों काे सिखाया सबक

इसी बीच, दीपावली त्योहार के अवसर पर नागरिकों के घरों के सामने पटाखे फोड़कर उन्हें परेशान करने के आरोप में नासिक पुलिस ने दो संदिग्धों को कड़ा सबक सिखाया है।

संदिग्ध आरोपी वैभव चोथे और सुमित डोकफोडे एक नागरिक के घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे, जब उन्हें दूसरी जगह जाकर पटाखे फोड़ने के लिए कहा गया, तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने वहीं फिर से पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद, उन्होंने पत्थर फेंककर नागरिक के घर और वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने यह अपराध शराब के नशे में किया था और आगे ऐसी गलती न करने का वादा किया है, यह कहते हुए कि नासिक जिला कानून का गढ़ है।

Two youths were attacked in vani nashik due to an old rivalry resulting in one death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 06:55 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

शर्मनाक! धर्म परिवर्तन और विवाह के बाद भयावह धोखा, युवक ने पत्नी को देह व्यापार के लिए किया मजबूर

2

मराठी नहीं आती! मुंबई उतर फिर दिखाती हूं गुंडागर्दी…फ्लाइट में महिला ने धमकाया, देखें VIDEO

3

रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाने…

4

नासिक में नहीं रुक रहे हादसे, अलग-अलग दुघटनाओं में दो महिलाओं की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.