रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाने…
Satara में रेप के बाद महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पर गलत ऑटोप्सी/फिटनेस रिपोर्ट बनाने के लिए पुलिस और राजनीतिक दबाव था।
- Written By: आकाश मसने
मृतक डॉक्टर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Satara Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सातारा में एक महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या (सुसाइड) किए जाने के बाद अब मामले में नए-नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। महिला डॉक्टर ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) पर पांच महीने की अवधि में चार बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था।
इस दुखद घटना के बाद, डॉक्टर के चचेरे भाई ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बहन को ‘झूठी रिपोर्ट’ बनाने के लिए मजबूर किया गया था, जिसके कारण उसने यह घातक कदम उठाया। परिवार ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।
मृतक महिला डॉक्टर फलटन उप-जिला अस्पतला में मेडिकल अफसर के पद पर कार्यरत थीं। वह दो साल पहले ही सर्विस में आई थीं। चचेरे भाई ने यह दावा किया है कि अधिकारियों की तरफ से उन पर नकली ऑटोप्सी या फिटनेस रिपोर्ट बनाने का बहुत दबाव था।
सम्बंधित ख़बरें
एक और छात्रा की आत्महत्या, NEET परीक्षा में असफल होने से उठाया खौफनाक कदम, सतारा में मची खलबली
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
आखिर क्या थी वजह? सातारा में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री की भट्ठी में कूदकर प्रवासी मजदूर ने दी जान
Satara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए यह पुलिस और राजनीतिक दबाव था। उनके भाई ने कहा कि उनकी बहन ने इसके बारे में शिकायत करने की भी कोशिश की थी, और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
हथेली पर नोट लिखकर की आत्महत्या
आत्महत्या से पहले, पीड़िता ने अपनी बाईं हथेली पर एक नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने PSI गोपाल बडने पर गंभीर आरोप लगाए थे। नोट में यह भी दर्ज था कि बडने के लगातार परेशान करने की वजह से उन्हें अपनी जान लेनी पड़ी। नोट में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों के नाम लिखे थे।
यह भी पढ़ें:- कौन होगा गोपीनाथ मुंडे का उत्तराधिकारी? धनंजय और पंकजा में छिड़ी जंग! करुणा के बयान से आया भूचाल
सातारा जिले के एसपी तुषार दोशी ने इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीएसआई गोपाल बडने और बांकर के खिलाफ बलात्कार (रेप) और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी पीएसआई गोपाल बडने को उनकी ड्यूटी से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी दोशी ने कहा कि उनकी टीमें दोनों आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इन आरोपों की पूरी जांच करेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल इन लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही है।
