- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Sweeten The Diwali Of The Farmers By Depositing The Assistance Amount In The Accounts Of Farmers Within Diwali Chhagan Bhujbal
दिवाली के भीतर किसानों के खातों में सहायता राशि जमा कर किसानों की दिवाली को मीठा करें : छगन भुजबल
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
येवला : जिले (District) में भारी बारिश (Heavy Rains) से प्रभावित किसानों (Farmers) को तहसील स्तर पर सरकार से सहायता मिली है, जिसमें से येवला को तहसील के लिए 41.43 लाख रुपये मिले हैं। सभी तहसीलों के अधिकारी दिवाली के भीतर किसानों के खातों में सहायता राशि जमा कर किसानों की दिवाली को मीठा करें, ऐसे निर्देश खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) द्वारा दिए गए हैं।
येवला कृषि उपज मंडी समिति, अंदरसुल उप मंडी में नवीन कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पे भुजबल ने यह बात कही। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र दराडे, प्रांताधिकारी सोपान कासार, जिला परिषद कृषी सभापती संजय बनकर, बाजार समिती के प्रशासकीय सभापती वसंत पवार, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राधाकिसन सोनवणे, मायावती पगारे, जिला परिषद सदस्य महेंद्र काले, अरुण थोरात अंदरसुल बाजार समिती के मकरंद सोनवणे, संचालक किसनराव धनगे, प्रमोद पाटील, साहेबराव आहेर, मधुकर सालवे, समीर देशमुख, ज्ञानेश्वर दराडे, शरद शिंदे, प्रेमलता अट्टल, सुवर्णा सोनवणे, राजेंद्र शेलार, बालासाहब आवारे, जयाजी शिंदे, गणपत भवर, चंद्रकांत शिंदे, वाल्मिक गोरे, भानुदास जाधव, ज्ञानेश्वर शेवाले, रतन बोरणारे, सचिन कलमकर, नवनाथ काले, बालासाहब गुंड, दीपक लोणारी, सहायक निबंधक पाटील, समूह विकास अधिकारी डॉ. उमेश देशमुख आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने 93% मामलों का किया निपटारा, 90 प्रतिशत फैसले उपभोक्ताओं के पक्ष में रहे
ग्राहक न्याय परिषद ने मनाया उपभोक्ता दिवस, विधि सेवा पत्रक का वितरण
World Consumer Rights Day 2026 पर जानिए AC-फ्रिज की रेटिंग और प्रॉपर्टी अधिकारों से जुड़ी पूरी जानकारी
World Consumer Rights Day: 1 रुपए की टॉफी हो या लाखों की कार; दुकानदार ने ठगा तो इंसाफ दिलाएंगे ये हक!
इस मौके पर मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना की वजह से मुश्किलें आईं। जिसके जाने के बाद एक बार फिर से काम तेज गति से शुरू हो गया है। लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों को भी उचित सावधानी से सहयोग करना चाहिए। पालक मंत्री भुजबल ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में खाद्यान्न और अनाज की कमी को रोकने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि मंडी समिति में एकत्रित राजस्व को किसानों के विकास और लाभ पर खर्च किया जाना चाहिए। सबसे अच्छा तरीका है राजस्व इकट्ठा करना और किसानों के लिए उदारतापूर्वक खर्च करना। सभी को जागरूक होने और काम करने की जरूरत है। जीएसटी की एक बड़ी राशि केंद्र सरकार के पास लंबित है और राज्य सरकार को देय राशि केंद्र सरकार से प्राप्त होगी तब मिलेगी। पालक मंत्री भुजबल ने किसानों और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास कार्य किए जा रहे हैं और सरकार भविष्य में भी विकास कार्य करती रहेगी।
Sweeten the diwali of the farmers by depositing the assistance amount in the accounts of farmers within diwali chhagan bhujbal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














