Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिरडी पहुंची Shilpa Shetty, वेब सीरीज Indian Police Force की सफलता का उत्साह

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 29, 2024 | 01:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

शिरडी: फिल्म इंडस्ट्री की वर्सेटाइल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुंद्रा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सीरीज को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मंदिर-मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के बाद अब वह सफलता को लेकर अन्य सिद्ध मंदिरों में पहुंची और भगवान का आशीर्वाद लिया। शिल्पा शेट्टी शिरडी (Shirdi) के साईं बाबा मंदिर के साथ ही शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिए पहुंची। 

शिरडी और शनि शिंगणापुर में टेका मत्था
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिरडी के साईं मंदिर की तस्वीर शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा ‘विश्वास और धैर्य के साथ उनके प्रति समर्पण ओम साईं राम’. शेयर्ड तस्वीर में शिल्पा प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन पर शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीर शेयर कर फैंस को भक्तिमय झलक दिखाई। एक्ट्रेस येलो और पिंक कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

शिरडी में साईं भक्तों का सैलाब, मंदिर प्रशासन नए साल के स्वागत के लिए तैयार, कड़ी सुरक्षा

‘धुरंधर’ का हुकस्टेप हुआ वायरल: शिल्पा शेट्टी ने अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ स्टाइल को किया कॉपी

घर पर इनकम टैक्स रेड पर सामने आया शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन, बोलीं- मेरा नाम बेवजह घसीटा जा रहा है

शिल्पा शेट्टी पर फिर मंडराया संकट, बैस्टियन रेस्टोरेंट केस में घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

इससे पहले हाल ही में शिल्पा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आईं। सीरीज में ‘धड़कन’ एक्ट्रेस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। शो में शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, शरद केलकर भी अहम रोल में हैं। 

Shilpa shetty visit shirdi after success of web series indian police force

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2024 | 01:56 PM

Topics:  

  • Shilpa Shetty
  • Shirdi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.