Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पार्टी छोड़ने वाले आवारा हैं’, संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला

Sanjay Raut : शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए पार्टी छोड़ने वालों को आवारा बताया, जबकि नाशिक में मनसे नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 26, 2025 | 08:31 PM

संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Nashik politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग उनकी पार्टी या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं, वे “आवारा” हैं। राउत ने कहा कि भाजपा नेता गिरीश महाजन खुद को बाहुबली समझते हैं, लेकिन उन्हें भी नगर निगम चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महाजन की पत्नी चुनाव जीत गईं, लेकिन उन्हें अन्य कारणों से हार झेलनी पड़ी।

राउत ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि गौतम अडानी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के विधायकों, सांसदों और नेताओं को अपनी पार्टी में लाना “अमीर भिखारी” की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि बेशर्म कौन है। वह जो वहां जा रहा है या वह जो दूसरों को अपने यहां ले रहा है।

दिनकर पाटिल भाजपा में शामिल

गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनसे-शिवसेना (उबाठा) गठबंधन की घोषणा की थी। इसके ठीक अगले दिन भाजपा को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब मनसे के नाशिक क्षेत्रीय महासचिव दिनकर पाटिल भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने भाजपा की तीखी आलोचना की।

भाजपा में इन प्रवेशों को लेकर नाशिक में अंदरूनी असंतोष भी सामने आया है। भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने इस दल-प्रवेश का अप्रत्यक्ष विरोध करते हुए कार्यक्रम में अनुपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, यह प्रवेश कार्यक्रम मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

देवयानी फरांदे नाराज…

इस बीच, गिरीश महाजन ने कहा कि दिनकर पाटिल समेत मनसे, कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में अब कोई भी बड़ा नेता बाहर नहीं बचा है और आगामी मनपा चुनावों में भाजपा के पार्षदों की संख्या 100 से अधिक होगी।

ये भी पढ़े: कोपरगांव-मालेगांव महामार्ग के लिए 980 करोड़ मंजूर, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने निधि को दी मंजूरी

देवयानी फरांदे ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वह नाराज नहीं हैं, लेकिन प्रतिक्रिया के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलकते देखे गए। आगामी नगर निगम चुनावों से पहले नाशिक की राजनीति में यह घटनाक्रम सियासी हलचल को और तेज करता नजर आ रहा है।

Sanjay raut attack on bjp nashik mns leaders join bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Nashik News
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

कोपरगांव-मालेगांव महामार्ग के लिए 980 करोड़ मंजूर, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने निधि को दी मंजूरी

2

मुंबई में मनसे उम्मीदवारों की सूची फाइनल, मंजूरी के लिए राज ठाकरे के पास पहुंचे नांदगांवकर-सरदेसाई

3

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनकी शहादत मानवता के लिए प्रेरणा

4

बफर क्षेत्र एनएनटीआर के नियंत्रण में, नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य का दायरा दोगुना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.