Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहस्थ कुंभ मेले के कामों का थर्ड पार्टी करेगी ऑडिट, ठेकेदारों को कमिश्नर ने चेताया

Nashik: सिंहस्थ कुंभ मेले के कामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने थर्ड पार्टी ऑडिट लागू होगा। 5140 करोड़ के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु निविदा जारी, ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 08, 2025 | 06:55 PM

नासिक कुंभ-फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Kumbh: सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर मनपा और राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सभी कार्य उच्च गुणवत्ता वाले और दीर्घकालिक हों, यह सुनिश्चित करने के लिए कुंभ मेला प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने काम पूरा होने के बाद उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए एक त्रयस्थ संस्था (थर्ड पार्टी) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाकायदा निविदा (टेंडर) जारी की गई है। इस निर्णय से गलत इरादे से नाशिक में प्रवेश करने वाले और स्थानीय नगरसेवकों को उप-ठेकेदार बनाकर काम कराने का इरादा रखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

5 हजार करोड़ के कामों को मिली मंजूरी; पारदर्शिता पर जोर

प्राधिकरण ने पहले चरण में मनपा सहित अन्य विभागों के 5140 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें से 3,056 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेदाम ने इन कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाने के लिए कार्यों की चरणबद्ध वीडियो रिकॉर्डिंग करने और जियो टैग रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ठेकेदारों की एक बैठक में उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, भ्रष्टाचार करोगे तो जेल जाओगे। इसके बाद, ठेकेदारों के बिल जारी करने के लिए भी मानक निर्धारित किए गए।

निधी वितरण और भुगतान की सख्त कार्यप्रणाली

अधिनियम 2015 की धारा 15 के अनुसार, नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण को केंद्र/राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, सरकारी कंपनियों या निगमों से प्राप्त होने वाली धनराशि को कार्यान्वयन एजेंसी को तुरंत वितरित करने के लिए एक कार्यप्रणाली निर्धारित की गई है। उपलब्ध धनराशि के अनुपात में, कार्य आरंभ आदेश जारी होने के बाद ही ठेकेदारों को राशि का भुगतान किया जाएगा। निधि वितरण की एक सख्त कार्यप्रणाली भी निश्चित की गई है। ठेकेदारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे निधि की मांग करने पर पूरे किए गए कार्यों के दस्तावेज एजेंसी को सौंपें। एजेंसी द्वारा जांच के बाद ही धनराशि वितरित करने के निर्देश हैं। यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो ठेकेदार को निधि नहीं मिलेगी। इन नियमों को निर्धारित करने के बाद, पूरे किए गए कार्यों का थर्ड पार्टी द्वारा लेखा परीक्षण (ऑडिट) किया जाएगा।

2015 के सिंहस्थ की पुनरावृत्ति: डॉ. गेदाम का फॉर्मूला

यह दूसरी बार है जब डॉ. प्रवीण गेदाम कुंभ मेला प्रमुख के रूप में कमान संभाल रहे हैं। 2015 के सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान भी तत्कालीन आयुक्त डॉ. गेडाम ने रिंग रोड, साधुग्राम, जल आपूर्ति और अन्य निर्माण संबंधी कार्यों के संबंध में स्पष्ट रुख अपनाया था और चेतावनी दी थी कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। परिणामस्वरूप, कई कार्य अच्छी तरह से पूरे हुए, जिसका रिंग रोड एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

यह भी पढ़ें- मोदी ने निकाली ‘नरेंदर सरेंडर’ की काट! मुंबई में बताई कांग्रेस की कमजोरी, राहुल गांधी को दिखाया आईना

थर्ड पार्टी के माध्यम से कार्यों का निरीक्षण करवाने का फॉर्मूला भी डॉ. गेदाम ने ही सबसे पहले शुरू किया था। उस समय एमवीईसी, केके वाघ इंजीनियरिंग कॉलेज, और सरकारी पॉलिटेक्निक के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता जांची गई थी। अब सिंहस्थ प्राधिकरण ने सीधे निविदा जारी की है और विशेषज्ञ इंजीनियरों वाली संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। महापालिका सहित सरकार के लगभग 22 कार्यालयों द्वारा किए गए कार्यों की जाँच की जाएगी।

Sangam kumbh mela transparency third party audit nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

शाकाहारी शख्स को खिलाया नॉनवेज…हो गई मौत, कतर एयरवेज की शर्मनाक हरकत पर FIR

2

रबी सीजन में चने के बीज पर 50% सब्सिडी, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किसानों को मिलेगा लाभ

3

eKYC के लिए लाडली बहन काट रही चक्कर, प्रक्रिया में आ रही तकनीकी बाधाएं

4

तेलंगाना के साथ रोटी-बेटी का व्यवहार, पुलिया निर्माण होने से सिरोंचा क्षेत्र के लोगों को हुई सुविधा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.