- Hindi News »
- Maharashtra »
- Third Mumbai Ksc New Town Land Acquisition Raigad 2026
370 वर्ग किमी में बसेगा नया शहर KSC New Town, जमीन मालिकों को 3 मुआवजा विकल्प
- Written By: अपूर्वा नायक
रायगढ़ जिले में प्रस्तावित ‘Third Mumbai’ परियोजना के तहत 27 अप्रैल से 124 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। एमएमआरडीए ने जमीन मालिकों को नकद, प्लॉट और एफएसआई जैसे आकर्षक मुआवजा विकल्प दिए हैं।

तीसरी मुंबई (सौ. सोशल मीडिया )
Third Mumbai KSC New Town: मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में प्रस्तावित तीसरी मुंबई को बसाने की प्रक्रिया तेज होती दिख रही है। मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने अटल सेतु से प्रभावित इलाके के 124 गांवों में 27 अप्रैल से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।
जमीन मालिकों को जमीन का मुआवजा देने के लिए तीन आकर्षक ऑप्शन रखे गए हैं। यह मुंबई से तीन गुना बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर होगा। तीसरी मुंबई जिसे आधिकारिक तौर पर करनाला-साई-चिरनेर (केएससी) न्यू टाउन का नाम दिया गया है। इसकी घोषणा साल 2013 में की गई थी।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी अटल सेतु और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रायगढ़ जिले में इसे विकसित किया जा रहा है। यह एक विशाल 370 वर्ग किमी का नया सुनियोजित शहर होगा। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई की भीड़भाड़ कम करना और इसे एक आधुनिक औद्योगिक व आवासीय हब बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
महावितरण का बड़ा धमाका! कोंकण डिवीजन में 43 लाख स्मार्ट मीटर लगे, रायगड के इस ऑफिस में 100% काम पूरा
MMRDA का फैसलाः मेट्रो-9 से जुड़ेंगे 7 नए फुट ओवर ब्रिज, मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से मेट्रो सफर होगा आसान
पानी के ऊपर से दौड़ेगी एमएमआर की सबसे लंबी मेट्रो, 5 शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो 5 का पहला चरण इस साल शुरू
जनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
MMRDA ने शुरू की जमीन खरीदने की प्रक्रिया
रायगढ़ जिले की उरण, पनवेल, पेण तहसील के 124 गांवों में जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है। एमएमआरडीए भूमि अधिग्रहण का काम 27 अप्रैल से शुरू करेगा। इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए एमएमआरडीए ने जमीन खरीदने का प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जमीन अधिग्रहण के लिए जमीन मालिकों से मंजूरी ली जाएगी, ‘नवनगर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनटीडीए) के करीब 323.44 वर्ग किमी एरिया में रायगढ़ जिले के उरण, पनवेल और पेण तहसील के 124 गांवों में तीसरी मुंबई बनाई जाएगी। यह इलाका नवी मुंबई की तरफ अटल सेतु परियोजना के असर वाले क्षेत्र में है।
मिलेगा 22.5 प्रतिशत नकद मुआवजा
राज्य सरकार ने पिछले महीने 16 मार्च को जमीन खरीदने और जमीन देने की नीति का ऐलान किया था। इस नीति के तहत सिडको और एमआईडीसी की नीति के हिसाब से परियोजना से प्रभावित लोगों को डेवलप प्लॉट का 22.5 प्रतिशत नकद मुआवजा या एफएसआई/टीडीआर के तौर पर मुआवजा देने का फैसला किया गया है।
नई प्रक्रिया से जमीन अधिग्रहण में तेजी आएगी, उरण और पनवेल तहसील में 22.5 प्रतिशत विकास किए गए प्लॉट जमीन मालिकों को उरण तहसील में दिए जाएंगे, जबकि पेन तहसील के जमीन मालिकों को उसी तहसील में विकसित किए गए प्लॉट का 22.5 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा।
एग्रीमेंट पर साइन किए
- शनिवार को सह्याद्री अतिथि गृह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमएमआरडीए और रायगढ़-पेण ग्रोथ सेंटर के बीच एक शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर साइन किए गए। नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास एज्युसिटी और मेडीसिटी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- परियोजना के लिए जमीन खरीदी जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों व एजेंसियों को तुरंत कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए है।
तीसरी मुंबई बसाने के लिए जनहित को ध्यान में रखकर विकास पर जोर दिया जाएगा। जमीन मालिकों को कई ऑप्शन दिए जाएंगे, जनभागीदारी के साथ शहर का विकास किया जाएगा। इस शहर के विकास की सफलता नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है।
– डॉ। संजय मुखर्जी, आयुक्त, एमएमआरडीए
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Mantralaya Rules: भीड़ और सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय में नए कड़े नियम लागू
ऑनलाइन होगा पंजीकरण
एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन सहमति पंजीकरण की सुविधा 27 अप्रैल से एमएमआरडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जमीन मालिकों को जरूरी दस्तावेज के साथ यह प्रक्रिया पूरा करना होगा। इससे कोई विवाद नहीं होगा और काम में तेजी आएगी।
यह भारत की अगली व्यापारिक राजधानी होगी। इस शहर में एज्युसिटी, मेडीसिटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और डेटा सेंटर आदि शामिल होंगे। एज्युसिटी में विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों के कैंपस स्थापित किए जाएंगे। एज्युसिटी प्रस्तावित शहर का शिक्षा का केंद्र होगा। भारतीय रेलवे इस क्षेत्र में एमयूटीपी-4 के तहत मुंबई उपनगरीय रेलवे के विस्तार की योजना बना रहा है।
Third mumbai ksc new town land acquisition raigad 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महावितरण का बड़ा धमाका! कोंकण डिवीजन में 43 लाख स्मार्ट मीटर लगे, रायगड के इस ऑफिस में 100% काम पूरा
Jun 03, 2026 | 02:21 PMतमिलनाडु पुलिस को मिला नया बॉस! वरिष्ठ IPS महेश कुमार अग्रवाल ने संभाला DGP का पदभार, जानें कौन हैं ये
Jun 03, 2026 | 02:19 PMसिंगरौली: काल बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चचेरे भाई-बहन समेत 4 की मौत, मवेशियों ने भी तोड़ा दम
Jun 03, 2026 | 02:19 PMKangana Ranaut: एलिगेंस, ग्रेस और रॉयल्टी का परफेक्ट मेल हैं कंगना रानौत के ये साड़ी स्टाइल, टिक जाएंगी नजरें
Jun 03, 2026 | 02:10 PMJune 2026 Grah Gochar: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किस राशि की लगेगी लॉटरी और किसे होगा नुकसान
Jun 03, 2026 | 02:09 PMपरीक्षा अव्यवस्था पर नागपुर विश्वविद्यालय में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा विभाग पर उठाए सवाल
Jun 03, 2026 | 02:05 PMMaharashtra MLC Election: महायुति में बगावत के बीच बड़ा फैसला, 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Jun 03, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM













