-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Rebels Will Not Be Allowed To Re Enter Bjp Said Girish Mahajan
मुश्किल में पड़े बागी नेता, नहीं मिलेगी बीजेपी में एंट्री! गिरीश महाजन ने दिया बड़ा संकेत
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में हाल ही में बागी नेता बीजेपी में वापसी करते नजर आ रहे है। इसको लेकर अब तक संजय काका पाटिल का नाम सबसे आगे था। इसमें नेताओं के नाम जुड़ते चले जा रहे है। ऐसे में अब गिरीश महाजन ने इस मुद्दे पर बड़ा हिंट दिया।

गिरीश महाजन (फाइल फोटो)
नासिक: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के कई नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था, कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो कुछ ने विपक्ष का हाथ थामकर चुनाव लड़ा। लेकिन सभी को नतीजे आने के बाद मुंह की खानी पड़ी।
विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, जिन भाज नेताओं ने पार्टी छोड़कर महायुति के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था, उन्हें मनपा चुनावों की पृष्ठभूमि में फिर से पार्टी में आसानी से प्रवेश नहीं मिलेगा, यह बात स्पष्ट हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने इस बारे में संकेत दिए है।
इन नेताओं ने छोड़ा था साथ
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के बागी नेताओं गणेश गिते, दिनकर पाटील और केदा आहेर ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इनमें से गिते और पाटील ने विरोधी दल में शामिल होकर चुनाव लड़ा, जबकि आहेर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे लेकिन इनमें से किसी को भी जीत नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
अब आगामी मनपा चुनावों के मद्देनज़र, ये बागी नेता पार्टी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भाजपा के विधायकों ने उनका विरोध किया है। इस संदर्भ में, महाजन ने संकेत दिया है कि बागी नेताओं के बारे में अकेले निर्णय नहीं लिया जाएगा। स्थानीय विधायक और पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर ही निर्णय लिया जाएगा।
हमारे खिलाफ लड़े और फिर वापस आ जाए
जिन बागी नेताओं ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा, जिन्होंने हमारे साथ बगावत और विवाद किया उन्हें भाजपा में आसानी से प्रवेश नहीं मिलेगा। महाजन ने कहा है कि ऐसे लोगों को यह नहीं लगता कि वे हमारे खिलाफ लड़े, और फिर कपड़े झटककर वापस आ गए।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई बागी नेताओं के पसीने छूट गए है। बता दें कि हाल ही में संजय काका पाटिल भी पार्टी में वापस शामिल होने के लिए चंद्रशेखर बावनकुले से मिलने और बात करने के मौके ढूंढ रहे है।
Rebels will not be allowed to re enter bjp said girish mahajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM













