Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा में ऐतिहासिक पहल, सांसद राजाभाऊ वाजे ने किसानों के MSP विधेयक किया पेश

Nashik Farmers: लोकसभा में सांसद राजाभाऊ वाजे ने ‘किसान लाभकारी मूल्य प्राप्ति अधिकार, खरीद और जोखिम संरक्षण विधेयक 2026’ नामक निजी विधेयक पेश किया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 11, 2026 | 07:27 PM

Lok Sabha farmer bill 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: देश के किसानों के आर्थिक अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद राजाभाऊ वाजे ने लोकसभा में एक ऐतिहासिक निजी विधेयक पेश किया है। इस विधेयक का नाम “किसान लाभकारी मूल्य प्राप्ति अधिकार, खरीद और जोखिम संरक्षण विधेयक, 2026” है। इसमें किसानों की उपज के लिए न्यूनतम लाभकारी मूल्य की कानूनी गारंटी, बाजार भाव में गिरावट से आर्थिक सुरक्षा और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की ठोस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।

किसानों को मिलेगी ‘दाम की कानूनी गारंटी’

सांसद राजाभाऊ वाजे द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक का मुख्य आधार ‘गारंटीकृत लाभकारी न्यूनतम मूल्य’ की अवधारणा है। इसके तहत प्रस्ताव रखा गया है कि प्रत्येक किसान को उसकी कृषि उपज के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम लाभकारी दर से कम कीमत न मिले और इसे किसानों का कानूनी अधिकार बनाया जाए।

MSP को कानूनी रूप देने की मांग

वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मुख्य रूप से एक नीतिगत घोषणा के रूप में लागू है। हालांकि, इस निजी विधेयक के माध्यम से इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी और जवाबदेह बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में संपत्ति कर बकायाधारकों को बड़ी राहत, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स में 90 प्रतिशत की छूट

ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से बड़ी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था, कर्ज पर विधानसभा में मुख्यमंत्री का विपक्ष को जवाब

मुंबई-पुणे हाइवे पर अब लेज़र स्पीड कैमरे, तेज़ गति से चलने वाले वाहनों पर नजर

फडणवीस सरकार के घेरे में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे! मुक्ताईनगर जमीन प्रकरण की एसआईटी जांच

ये भी पढ़े: सांस लेना हुआ दूभर, पुणे के खराडी निवासियों ने मलबे के ढेर से निकलते जहरीले धुंए को लेकर जताई चिंता

कृषि नीति के दृष्टिकोण से इस प्रस्ताव को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह विधेयक पारित होता है, तो किसानों को बाजार में मूल्य गिरावट के जोखिम से सुरक्षा मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

Rajabhau waje private bill guaranteed remunerative price farmers lok sabha 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 07:27 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.