राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi Nashik Visit: राहुल गांधी 2 सितंबर को नासिक में कांग्रेस के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।
rahul gandhi nashik visit congress training camp september 2
राहुल गांधी नासिक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress Training Camp Nashik: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नासिक में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर की सभी तैयारियां पुरी करली गयी है। यह जानकारी नासिक जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर काले ने दी। 2 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव के मार्गदर्शन में शिविर की योजना एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

एमटीडीसी ग्रेप पार्क, गंगापुर डैम, नासिक में आयोजित होने वाला यह शिविर पूर्णतः आवासीय एवं बंद स्वरूप का रहेगा। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव रेहाना चिश्ती, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मोहन जोशी, भारत पाटील, नासिक शहर कांग्रेस अध्यक्ष निलेश (बबलू) खैरे, नासिक जिला कांग्रेस दक्षिण विभाग के अध्यक्ष भारत टाकेकर तथा जयेश पोकळे ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।

rahul gandhi nashik visit congress training camp september 2
मनसे का विद्यार्थी सेना सदस्यता अभियान जोरो पर, अमित ठाकरे खुद उतरे मैदान में, नासिक के कॉलेज में दी भेट

तमाम पदाधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

शिविर में राहुल गांधी के अलावा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, राष्ट्रीय वॉर रूम के अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन करेंगे। शिविर पूरी तरह बंद एवं आवासीय स्वरूप का होगा। प्रशिक्षणार्थियों को शिविर की अवधि के दौरान बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, ऐसी जानकारी दी गई है।

गांव में रुककर जनता से संवाद

राहुल गांधी के आगमन से पहले शिविर में शामिल 72 जिला एवं शहर के प्रशिक्षणार्थियों को नासिक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर एक दिन रुकने का विशेष टास्क दिया गया है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी ग्रामीणों से संवाद करेंगे तथा स्थानीय समस्याओं एवं ग्रामीण क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे।

केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहते हुए आम जनता के वास्तविक सवालों एवं समस्याओं की समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षणार्थियों को मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के साथ श्रमदान में भी सहभागी होने का नियोजन किया गया है। इस आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आम जनता के मुद्दों से सीधे जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com