गणेश विसर्जन से पहले बड़ा खतरा: नासिक की सड़कों पर गड्ढे और ओवरहेड वायर्स बने बाधा

बाप्पा की विदाई में अब सिर्फ 2 ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन विसर्जन के रास्ते पर कई जगहों पर ओवरहेड वायर और छोटे-छोटे गड्ढों की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है।
बाप्पा की विदाई में अब सिर्फ 2 ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन विसर्जन के रास्ते पर कई जगहों पर ओवरहेड वायर और छोटे-छोटे गड्ढों की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। नासिक मनपा आयुक्त ने विसर्जन के रास्ते का जायजा लिया है।
गणेश विसर्जन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik News In Hindi: गणेश विसर्जन में अब केवल दो दिन बाकी हैं, लेकिन विसर्जन मार्गों पर कई जगहों पर ओवरहेड वायर्स और छोटे-छोटे गड्ढे अभी तक ठीक नहीं किए गए हैं। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि गणेश मंडलों को गड्डों की बाधाओं को पार करके ही विसर्जन करना पड़ेगा।

महापालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने हाल ही में विसर्जन मार्गों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है।

इस साल शहर में 400 से अधिक गणेश मंडलों ने मूर्तियों की स्थापना की है, जिनमें से कुछ की ऊँचाई 15 से 20 फीट तक है। इन मूर्तियों के लिए ओवरहेड वायर्स एक बड़ी बाधा बन सकती हैं, जिस पर मनपा प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

दूध बाजार की ओवरहेड वायर्स खतरनाक

फालके रोड से विसर्जन जुलूस की शुरुआत होगी। निरीक्षण के दौरान, दूध बाजार और संत गाडगे महाराज चौक क्षेत्र में ओवरहेड वायर्स और टीवी केबल्स बाधा बन सकती हैं, जिससे गणेश भक्तों के जीवन को खतरा हो सकता है।

खुला पड़ा है अंडरग्राउंड वायर्स का गड्डा

रेड क्रॉस सिग्नल के कोने पर अंडरग्राउंड वायर्स डालने का काम चल रहा है। इस काम के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन गड्ढे की अभी तक भरा नहीं गया है। हालांकि यह बहुत वाहनों के लिए बाधा नहीं बनेगा, लेकिन रात में भीड़ के दौरान पैदल चलने वालों के लिए परेशानी कर सवव बन सकता है।

कचरा हटाने के लिए दिए गये थे निर्देश

फालके रोड पर, मनपा आयुक्त खत्री ने स्वच्छता पर और देते हुए गणेशोत्सव के दौरान शहर को साथ रखने के निर्देश दिए थे लेकिन, कुछ जगहों पर अभी भी कचरा पड़ा हुआ है, फालके रोड के किनारे पड़ा कचरा उठाया नहीं गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com