Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा आरक्षण पर गरमाई सियासत, पवार बोले- जरांगे आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं, सामाजिक एकता खतरे में

Nashik News: शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी का जरांगे के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि मराठा आरक्षण विवाद से सामाजिक एकता खतरे में पड़ रही है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 15, 2025 | 12:28 PM

शरद पवार, मनोज जरांगे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sharad Pawar on Manoj Jarange:  महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य में जारी आंदोलन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने नाशिक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मनोज जरांगे पाटील के आंदोलन से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। पवार ने महायुति नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस आंदोलन में उनका या उनकी पार्टी का रत्तीभर भी रोल नहीं है।

शरद पवार ने आंदोलन को लेकर चिंता जताई और कहा कि महाराष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से सामाजिक एकता रही है। लेकिन मौजूदा हालात में यह ऐक्य दरकता हुआ दिख रहा है। पवार ने सभी पक्षों से अपील की कि समाज-समाज के बीच कटुता नहीं बढ़नी चाहिए और बातचीत के जरिए स्थायी समाधान ढूंढा जाना चाहिए।

छगन भुजबल को भी पवार ने नसीहत दी। मराठा समाज को कुणबी प्रमाणपत्र के आधार पर ओबीसी आरक्षण में शामिल करने के मुद्दे पर भुजबल लगातार आक्रामक बयान दे रहे हैं। इस पर पवार ने कहा कि नेताओं को संयम बरतना चाहिए और ऐसे वक्तव्य नहीं देने चाहिए जिससे समाज में तनाव फैले। उन्होंने कहा कि सरकार किसी एक जाति की नहीं बल्कि सबकी होती है, इसलिए समितियों का गठन करते समय सभी पक्षों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन

नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका

त्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं

400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर

इसे भी पढ़ें- अनशन तुड़वाकर अब यू-टर्न! मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस के बयान से मनोज जरांगे को झटका

इस बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग पूरी होनी चाहिए, लेकिन इसका खामियाजा ओबीसी आरक्षण को नहीं भुगतना चाहिए। आव्हाड ने चेतावनी दी कि सत्ताधारी गठबंधन मराठा और ओबीसी समाज को टकराने की साजिश कर रहा है। यह स्थिति राज्य के लिए बेहद खतरनाक होगी।

आव्हाड ने आगे कहा कि मराठा-ओबीसी विवाद संवैधानिक रूप से बेहद संवेदनशील है। मराठा समाज को न्याय मिलना चाहिए लेकिन ओबीसी आरक्षण को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा में वरिष्ठ नेताओं का अपमान अस्वीकार्य है और सत्ताधारी दल को इससे बचना चाहिए।

महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण का मुद्दा लगातार गरमा रहा है। एक ओर जरांगे पाटील का आंदोलन जारी है तो दूसरी ओर सरकार और विपक्ष के नेता आरोप-प्रत्यारोप में जुटे हुए हैं। पवार के इस बयान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आंदोलन से दूरी बनाए रखना चाहती है, लेकिन सामाजिक एकता पर मंडराते खतरे को लेकर वह गंभीर हैं।

 

शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी का जरांगे पाटील के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि मराठा आरक्षण विवाद से सामाजिक एकता खतरे में पड़ रही है और सभी को मिलकर समाधान निकालना होगा।

Politics on maratha reservation sharad pawar said no relation with jarange protest social unity is in danger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 12:27 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maratha Reservation
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.