Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली पर यात्रियों से नहीं चलेगी लूट, बस मालिकों पर RTO की गाज, किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई

Nashik News: दिवाली में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर धुलिया RTO ने सख्ती दिखाई है। सहायक परिवहन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि तय सीमा से अधिक किराया लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 15, 2025 | 01:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

RTO Action Against Bus Owners: धुलिया में दिवाली के मौके पर यात्रियों की जेब पर अब ‘बस माफिया’ का डाका नहीं पड़ेगा। सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (ARTO) चारुदत्त व्यवहारे ने साफ कहा है कि इस बार कोई भी बस संचालक अगर तय सीमा से अधिक किराया वसूलेगा, तो सीधे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिवाली के दौरान यात्रियों और विद्यार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए RTO ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल 2018 के सरकारी आदेश के अनुसार, निजी बस संचालक एस.टी. महामंडल की प्रति किलोमीटर दर से अधिकतम 50 प्रतिशत अतिरिक्त किराया ही वसूल सकते हैं। इससे अधिक किराया लेने वालों पर जुर्माना, वाहन सीज और परमिट निलंबन तक की कार्रवाई संभव है।

इन रूट्स पर तय हुआ अधिकतम किराया

धुलिया से मुंबई (348 किमी) के लिए नॉन एसी बस का अधिकतम किराया ₹1117, एसी स्लीपर का ₹1159 और एसी स्लीपर-30 का ₹1246 तय किया गया है। इसी तरह धुलिया से पुणे (संगमनेर) के लिए किराया क्रमशः ₹1117, ₹1159 और ₹1246 रहेगा। धुलिया-पनवेल (337 किमी) रूट पर अधिकतम किराया ₹1095 से ₹1206 के बीच रहेगा, जबकि धुलिया-बोरीवली (341 किमी) का किराया ₹1095 से ₹1221 तक तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अब सरकारी बस से सफर करना हाेगा महंगा, फडणवीस सरकार ने 15 प्रतिशत बढ़ाया किराया

लंबे मार्गों के लिए भी किराया सीमाएं निर्धारित की गई हैं। धुलिया-नागपुर (745 किमी) का अधिकतम किराया ₹1760 से ₹1962 तक रहेगा, जबकि धुलिया-कोल्हापुर (589 किमी) के लिए ₹1891 से ₹2109 तक किराया तय हुआ है।

ARTO व्यवहारे ने स्पष्ट कहा कि यात्री सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग की शिकायत तुरंत RTO कार्यालय या हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले बस मालिकों और चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन और कानूनी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।

व्यवहारे ने कहा, “दिवाली त्योहार का है, लूट का नहीं। उन्होंने बस मालिकों से अपील की कि वे यात्रियों को असुविधा न पहुंचाए और तय नियमों के अनुसार ही किराया वसूलें।

Passengers will not be looted on diwali dhule rto took action against bus owners

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 01:50 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

विदेशी नागरिकों को कहां रखा जाए? डिटेंशन सेंटर की अनअवेलेबलिटी, हाई कोर्ट ने जनहित में किया स्वीकार

2

Amravati MNC में ठेके को लेकर बवाल! कांग्रेस बोली – प्रशासक राज में चल रही है मनमानी

3

‘फर्जी दिव्यांग’ बनकर मनचाही जगह पहुंचे शिक्षक, ZP में बड़ा ट्रांसफर घोटाला, 93 शिक्षकों पर गिरी गाज

4

कहां लगेगा 188 वर्ष पुराना पेड़? पेड़ कटाई मंजूरी की वेबसाइट पर होगी जानकारी, मनपा का HC में खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.