Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सही दाम न मिलने पर बंद करेंगे प्याज बिक्री, किसानों ने दी सरकार को चेतावनी

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Aug 02, 2022 | 06:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक : नासिको के जिले में 7 से 8 महीने से प्याज उत्पादन (Onion Production) खर्च से कम दाम मंडियों में प्याज को मिल रहा है। किसानों (Farmers) का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। फिर भी राज्य (State) और केंद्र सरकार (Central Government) इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे प्याज उत्पादक किसान आक्रोशित हो गए है। केंद्र और राज्य सरकार ने मांगों पर सकरात्मक विचार नहीं करने पर आगामी 16 अगस्त से प्याज बिक्री बंद करते हुए सड़क पर आंदोलन (Agitation) शुरू करने की चेतावनी दी है। 

किसान प्याज को कावडि़यों के दाम पर बेच रहे

प्याज के दामों में सुधार होने के बाद तत्काल निर्यात पर पाबंदी लगाना, विदेशी आयात करने, प्याज व्यापारियों पर छापामारी करने, प्याज भंडारण पर मर्यादा लगाने के नियम बनाने से प्याज के दाम लगातार गिर रहे है। किसान कावड़ियों के दामों पर प्याज बिक्री कर रहे है, जिसे राज्य और केंद्र सरकार नजर अंदाज कर रहे है। विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री इस मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार न होने से प्याज उत्पादक किसान आक्रोशित हो गए है। 

नाफेड से निराशा

एक और किसानों की प्याज को मंडी समिति में अत्यंत कम दाम मिल रहा है। इस बिच, इस बार नाफेड से ढाई लाख टन प्याज खरीदी कि गई, लेकिन नाफेड ने भी किसानों की प्याज 10 से 12 रुपए प्रति किलो से खरिदी करते हुए किसानों की जख्मों पर नमक छिड़का। प्याज उत्पादन खर्च प्रति किलो 20 से 22 रुपए होता, लेकिन विगत कुछ महीने से प्याज को औसत 8 से 10 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। सभी मंडी समितियों में किसानों की प्याज को औसत 25 रुपए प्रति किलो का दाम देने की मांग किसान कर रहे है। मांगों पर कार्रवाई न होने पर 16 अगस्त से राज्य में आंदोलन करने और प्याज बिक्री बंद करने की चेतावनी दी गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक किसान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भारत दिघोले ने दी।

सम्बंधित ख़बरें

प्याज संकट 2025: केंद्र के हस्तक्षेप से किसानों को भारी चपत, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान संग

कामरगांव के किसानों को सरकार ने रुलाया, दाम नहीं मिला तो सड़क पर फेंकना पड़ा प्याज

नाफेड के प्याज की बिक्री से नाराज किसान, …तो जला देंगे ट्रक, ‘गांधीगिरी’ कर रोका ट्रक

घोडेगांव उप-मंडी में प्याज के दाम गिरे; किसानों की आंखों में आंसू, उत्पादन लागत भी नहीं निकला

Onion sales will be stopped if they do not get the right price the producers warned the government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2022 | 06:37 PM

Topics:  

  • Onion production

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.