नासिक मनपा में ‘नो चेंज’, जनवरी में बजेगा चुनावी बिगुल, प्रभाग संरचना पर थमा विवाद
Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका के पंचवर्षीय चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट ने नासिक सहित राज्य की 29 मनपा के चुनाव चार महीने के भीतर कराने का निर्देश दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
नासिक मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nasik News: राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, नासिक महानगरपालिका के आगामी चुनावों के लिए चार सदस्यीय प्रभाग संरचना का मसौदा घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही, यह स्पष्ट हो गया है कि नासिक महानगरपालिका के पंचवर्षीय चुनाव अगले साल जनवरी में होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट ने नाशिक सहित राज्य की 29 मनपा के चुनाव चार महीने के भीतर कराने का निर्देश दिया था।
इसके बाद, राज्य चुनाव आयोग ने प्रभाग संरचना तैयार करने के लिए एक संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इस प्रभाग संरचना पर नागरिक 4 सितंबर तक अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इन पर 12 सितंबर तक सुनवाई होगी। राज्य चुनाव आयोग 6 अक्टूबर तक अंतिम प्रभाग संरचना प्रकाशित करेगा, प्रभाग संरचना को अंतिम रूप देने के बाद, मतदाता सूची का सत्यापन कार्यक्रम डेढ़ महीने तक चलेगा।
2017 की प्रभाग संरचना ही बरकरार
नगरीय विकास विभाग के निर्देशानुसार, नासिक महानगरपालिका में 2017 के चुनावों के अनुसार ही प्रभाग संरचना को बरकरार रखा गया है। इसके तहत, कुल 31 प्रभाग बने रहेंगे, जिनमें से 29 में चार सदस्य और दो में तीन सदस्य होंगे, प्रभाग संख्या 15 और 19 तीन सदस्यीय प्रभाग के रूप में अस्तित्व में आए हैं। कुल सदस्यों की संख्या 122 है। 2011 की जनसंख्या के आधार पर, मखमलाबाद क्षेत्र – को इस वर्ष भी प्रभाग संख्या 1 घोषित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छुट्टी के दिन भी चला बुलडोजर, सीताबर्डी-इतवारी में मनपा की सख्ती; नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जागा संभाजीनगर मनपा प्रशासन; 2 दिनों में 27 मॉल, होटल और अस्पतालों को नोटिस
संभाजीनगर मनपा में 5,552 करोड़ का ‘ऑडिट संकट’: एक दशक से लंबित हैं 930 आपत्तियां, फाइलों में दबे दस्तावेज
प्रशासन के दावे फेल? मानसून सिर पर, पीली नदी बदहाल; 1,000 परिवारों पर बाढ़ का खतरा
पुरानी प्रभाग संरचना ही बरकरार
प्रभाग संरचना में संभावित बदलाव को लेकर महायुति में विवाद हो गया था। चूंकि नगरीय विकास विभाग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए शिंदे गुट के दबदबे को लेकर शिकायत की गई थी। हालांकि, पुरानी प्रभाग संरचना के ही बरकरार रहने से इस विवाद पर भी विराम लग गया है। 2017 के चुनावों में यहां भाजपा ने 66 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना को 35 सीटें मिली थीं।
ये भी पढ़े: मुंबई में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, कस्टम विभाग की कार्रवाई, 11 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
वर्ष 2017 के लिए आरक्षण की स्थिति
| कुल सीटें | 122 |
|---|---|
| सामान्य | 62 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 33 |
| अनुसूचित जाति | 18 |
| अनुसूचित जनजाति | 09 |
| महिला आरक्षण | 61 |
प्रभाग संरचना की स्थिति
| कुल सदस्यों की संख्या: | 122 |
|---|---|
| कुल प्रभाग | 31 |
| चार सदस्य | 29 |
| तीन सदस्य | 2 |
पार्टी वार स्थिति
| शिवसेना | 66 |
|---|---|
| मनसे | 35 |
| कांग्रेस | 5 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 6 |
| निर्दलीय | 6 |
| 3 RPI (ए): | 1 |
