Nida Khan: नासिक टीसीएस कंवर्जन मामले में सनसनीखेज खुलासा, निदा खान को मिला था मिशन धर्मांतरण?
Nida Khan Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है। पुलिस पूरे राज्य में उसे तलाश कर रही है। आरोप है कि मिशन धर्मांतरण की जिम्मेदारी उसे मिली थी।
- Written By: अनिल सिंह
निदा खान की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है (फोटो क्रेडिट-X)
Nida Khan Nashik TCS Conversion Scam: नासिक के आईटी सेक्टर को झकझोर देने वाले धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। मुंबई नाका और देवलाली कैंप पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में मुख्य आरोपी निदा खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से वह ‘वांछित’ (Wanted) अपराधी घोषित कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निदा न केवल इस साजिश का हिस्सा थी, बल्कि उसे कंपनी के भीतर कर्मचारियों के धर्म परिवर्तन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
यह मामला तब उजागर हुआ जब अप्रैल 2026 की शुरुआत में एक पुरुष कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे नशीली दवाएं देकर प्रताड़ित किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। जांच में पता चला कि कंपनी के भीतर एक संगठित तरीके से कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा था। निदा खान पर आरोप है कि उसने पीड़ितों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
धर्मांतरण का अंतरराष्ट्रीय लिंक और एसआईटी की जांच
नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को संदेह है कि इस मामले के तार किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश या बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। अब तक तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, शाहरुख कुरैशी और रजा मेमन जैसे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस का मानना है कि निदा खान की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड और फंडिंग के स्रोतों का पता चल पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध उत्खनन माफिया का आतंक, कुही में सनसनीखेज घटना; जेसीबी पर लटकाकर अधिकारी को घसीटा
Nashik: इंडस्ट्रियल हब बनेगा नासिक; कुंभ उद्योग संगम में 315 कंपनियों के साथ करोड़ों के करार
नासिक बना निवेश का नया केंद्र, कुंभ उद्योग संगम 2026 में 13,854 करोड़ निवेश की घोषणा, 34 हजार रोजगार अवसर
क्या मछुआरे अब जलेबी-फाफड़ा बेचेंगे? मछली काटने पर प्रतिबंध, BMC के फैसले पर ठाकरे गुट और मनसे का सवाल
ये भी पढ़ें- क्या मछुआरे अब जलेबी-फाफड़ा बेचेंगे? मछली काटने पर प्रतिबंध, BMC के फैसले पर ठाकरे गुट और मनसे का सवाल
अदालत का सख्त रुख और जमानत से इनकार
निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानून का सहारा लिया था, लेकिन जिला अदालत ने अपराध की गंभीरता और एसआईटी द्वारा पेश किए गए सबूतों को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने माना कि आरोपी के फरार होने से जांच प्रभावित हो सकती है। जमानत खारिज होने के बाद नासिक पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
कुख्यात अशोक खरात पर भी कसा शिकंजा
इसी दौरान, नासिक एसआईटी ने एक अन्य बड़े अपराधी अशोक खरात के खिलाफ भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। महिलाओं के साथ अत्याचार और धोखाधड़ी के 9 मामलों में खरात के खिलाफ चार्जशीट अगले हफ्ते अदालत में पेश की जा सकती है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के 60 दिनों के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश कर रही है। इन दोनों ही मामलों ने नासिक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
