AIMIM पार्षद के घर में छिपी थी निदा खान, TCS नासिक कांड में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन!
Nida Khan AIMIM Connection Nashik: टीसीएस कांड की आरोपी निदा खान AIMIM पार्षद मतीन पटेल के घर से गिरफ्तार। मामले में अंतरराष्ट्रीय फंडिंग और राजनीतिक संरक्षण का शक।
- Written By: अनिल सिंह
AIMIM पार्षद के घर में छिपी थी निदा खान (फोटो क्रेडिट-X)
Nida Khan Matin Patel AIMIM Councillor Connection: नासिक टीसीएस मामले की मुख्य अभियुक्त निदा खान की गिरफ्तारी ने न केवल आईटी जगत को हिला कर रख दिया है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में भी भूचाल ला दिया है। 42 दिनों से फरार निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित कौसर पार्क इलाके से पकड़ा गया। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जिस घर में निदा अपने परिवार के साथ छिपी हुई थी, वह एआईएमआईएम (AIMIM) के स्थानीय पार्षद मतीन पटेल का है।
बताया जा रहा है कि मतीन पटेल ने दो महीने पहले ही यह नया घर खरीदा था और फरार निदा खान को पनाह देने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। नासिक क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि निदा अपने माता-पिता, भाई और चाची के साथ यहीं रुकी हुई है। सूचना की पुष्टि होते ही नासिक और संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर उसे दबोच लिया। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या मतीन पटेल केवल पनाह देने तक सीमित थे या इस पूरे धर्मांतरण गिरोह में उनकी कोई सक्रिय भूमिका है।
इम्तियाज जलील पर साधा गया निशाना
इस खुलासे के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता और मंत्री संजय शिरसात ने एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील पर सीधा हमला बोला है। शिरसात ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों के पीछे अक्सर राजनीतिक संरक्षण होता है और उन्होंने जलील को इस मामले का ‘असली मास्टरमाइंड’ बताते हुए उनकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि, एआईएमआईएम की ओर से अभी इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बचाव सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मजाक बना मौत की वजह: नागपुर के टोक्यो बार में दोस्त ने मजाक में फेंका चाकू, कैशियर की गई जान
गोरेगांव में हाईराइज फ्लैट से लाखों की चोरी, बांगुरनगर पुलिस ने सराय मालिक को किया गिरफ्तार
खून से लथपथ बहन ने भाई को किया वीडियो कॉल; पुणे के चंदननगर में जानलेवा हमले के बाद युवती अस्पताल में भर्ती
नासिक पुलिस ही नहीं सबको धोखा दे रही थी निदा खान, TCS कांड की आरोपी का असली चेहरा देख हैरान हुए लोग
ये भी पढ़ें- अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार
ब्रेनवॉश और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग का संदेह
जांच एजेंसियों का मानना है कि निदा खान टीसीएस में काम करने वाली हिंदू महिलाओं का व्यवस्थित तरीके से ब्रेनवॉश कर रही थी। नासिक रोड कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि इस मामले के तार किसी ‘अंतरराष्ट्रीय गिरोह’ से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस को संदेह है कि इस धर्मांतरण जाल को चलाने के लिए विदेशी स्रोतों से भारी वित्तीय सहायता मिल रही थी। निदा की गिरफ्तारी के बाद अब वित्तीय लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी है।
आगे की जांच और कानूनी शिकंजा
निदा खान के खिलाफ देवलाली कैंप और नासिक के अन्य थानों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उत्पीड़न के कई मामले दर्ज हैं। मतीन पटेल का मोबाइल फोन जब्त होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि चैट और कॉल डेटा से कई और सफेदपोश चेहरों के नाम सामने आएंगे। पुलिस आयुक्त ने संकेत दिए हैं कि किसी भी अपराधी को पनाह देने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका राजनीतिक रसूख कुछ भी हो।
