नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
Nashik MLC Election: नासिक विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में दरार। राकांपा विधायक हीरामन खोसकर ने उम्मीदवार नरेंद्र दराडे पर काम न करने का आरोप लगाया, वहीं शिवाजी सहाणे ने घेरा
- Written By: रूपम सिंह
महायुति के उम्मीदवा (सोर्स - सोशल मिडिया)
Maharashtra Politics Mahayuti: नासिक स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के ठीक पहले महायुति (भाजपा-शिवसेना-राकांपा) के भीतर का अंतर्विरोध और असंतोष खुलकर सामने आ गया है। इगतपुरी-त्र्यंबकेश्वर निर्वाचन क्षेत्र के राकांपा (अजित पवार गुट) विधायक हीरामन खोसकर ने महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार नरेंद्र दराडे पर सीधा हमला बोल दिया है। हाल ही में हुई महायुति की एक महत्वपूर्ण बैठक में खोसकर की अनुपस्थिति ने पहले ही अटकलों का बाजार गर्म कर दिया था, लेकिन अब सामने आए उनके वीडियो ने गठबंधन की आंतरिक दरारों को पूरी तरह उजागर कर दिया है।
विधायक खोसकर का नरेंद्र दराडे पर प्रहार
वीडियो में विधायक हीरामन खोसकर ने नरेंद्र दराडे को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव जीतने के बाद जमीन पर रहना चाहिए’ और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। खोसकर का आरोप है कि पिछले चुनाव में महायुति द्वारा पूरी मदद मिलने के बावजूद, नरेंद्र दराडे ने पिछले 6 सालों में उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक भी काम नहीं किया है, जिससे वहां के मतदाता भारी आक्रोश में हैं।
खोसकर ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि वे गठबंधन धर्म का पालन करेंगे और चुनाव में दराडे की मदद करेंगे, लेकिन उनके बयानों ने कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। एक तरफ निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गिते द्वारा नामांकन वापस लेने से महायुति ने राहत की सांस ली थी, वहीं दूसरी तरफ खोसकर और सहाणे के बीच चल रहे इस ‘लेटर-वॉर’ ने गठबंधन की गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है। अब सभी की नजरें शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं कि वे इस बढ़ती कलह को कैसे शांत करते हैं और इसका चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे के जन्मदिन पर 5 रुपए सस्ता मिल रहा पेट्रोल; मनसे कार्यकर्ताओं की इस पहल ने जीता जनता का दिल
प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
मेट्रो-4 और 4ए परियोजना को मिली बड़ी राहत, मोगरपाड़ा में मैंग्रोव भूमि डायवर्ट करने की मंजूरी
नासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
ये भी पढ़ें :- नासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
‘क्या यह गद्दारी का कबूलनामा है ?’
खोसकर के बयान के बाद विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी शिवाजी सहाणे ने फेसबुक पर एक आक्रामक पोस्ट लिखकर खोसकर को घेरा है। सहाणे ने तीखा सवाल पूछते हुए लिखा, “खोसकर साहब, 2018 के चुनाव में मैं उसी राकांपा का उम्मीदवार था, जिसका आज आप प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उस समय आपने विरोधी उम्मीदवार नरेंद्र दराडे की मदद की और पार्टी विरोधी काम किया था। क्या आपके इस बयान को उसी गद्दारी का कबूलनामा माना जाए? सहाणे ने आगे कहा कि जिस अजित पवार की कृपा से आज आप विधायक हैं, वही 2018 की मेरी चुनावी रणनीति के सूत्रधार थे, जिसका अर्थ है कि आपने उस समय उन्हें भी धोखा दिया था।
