नासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
Nashik El Nino Impact: अल नीनो के चलते कम बारिश की आशंका को देखते हुए नासिक के पालक सचिव एकनाथ डवले ने जल व चारा नियोजन, फसल ऋण वितरण और आयुष्मान भारत योजना को गति देने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
जल संकट निवारण प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Nashik El Nino Impact Eknath Dawale: अल नीनो के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून के कम रहने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जलसंपदा विभाग के प्रधान सचिव तथा नासिक के पालक सचिव एकनाथ डवले ने जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में स्पष्ट किया कि पानी और पशुओं के चारे का अत्यंत सावधानीपूर्वक नियोजन किया जाना चाहिए। इस उच्च स्तरीय बैठक में पालक सचिव डवले ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, चारा उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। राष्ट्रीय और सहकारी बैंक खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं।
कृषि विभाग रासायनिक खाद और बीजों की उपलब्धता का सटीक नियोजन सुनिश्चित करे। ‘जलयुक्त शिवार’ और ‘गालमुक्त धरण-गालयुक्त शिवार’ जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। बांधों से गाद निकालने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून को वोटिंग, आचार संहिता के बीच पर्यटन स्थलों पर भेजे गए स्थानीय जनप्रतिनिधि
चेंद्रपुर: घुग्घुस और सिंदेवाही में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का माल जब्त
नागपुर में बोले गडकरी: 12 वर्षों में हुआ देश का अभूतपूर्व विकास, ‘डबल इंजन’ सरकार ने की सिर्फ विकास की राजनीति
महाराष्ट्र के टाइगर का अटूट पशु प्रेम, जब राजनीति की व्यस्तताओं को भूलकर सिर्फ डॉग लवर बन जाते हैं राज ठाकरे
जनकल्याण और सरकारी योजनाओं पर जोर
पालक सचिव ने प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी निर्देश दिए- जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
ये भी पढ़ें :- अकोला में ऑटो में महिलाओं के पर्स उड़ाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार, यवतमाल के 7 आरोपी चढ़े एलसीबी के हत्थे
‘आपले सरकार’ पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जाए। विकास कार्यों की ‘एमएचयूआईडी’ नंबर के साथ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने जिले में जारी उपक्रमों, ईंधन व गैस की उपलब्धता, जल संकट निवारण के उपायों और वार्षिक योजना के कार्यों का विस्तृत ब्योरा पेश किया।
