नासिक में नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से दूसरा आरोपी धनंजय लोखंडे गिरफ्तार
Nashik NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी शुभam खैरनार के बाद धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया है। लोखंडे ने 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र शुभम को बेचा था, जिसने इसे आगे वायरल किया।
- Written By: रूपम सिंह
नीट पेपर लीक सीबीआई की कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nashik NEET UG Paper Leak Exam Cancelled: नासिक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित ‘यूजी नीट’ परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नासिक के आरोपी शुभम खैरनार के बाद अहिल्यानगर से दूसरे आरोपी धनंजय लोखंडे को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम ने ‘करियर काउंसिलिंग’ के नाम पर मेडिकल छात्रों का नेटवर्क तैयार कर पेपर लीक रैकेट में प्रवेश किया था।
जानकारी के अनुसार पुणे से कुरियर के माध्यम से नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र शुभम खैरनार तक पहुंचाया गया था। इसके बाद उसने ‘टेलीग्राम’ ऐप के जरिए हरियाणा में इसकी बिक्री की। देशभर के 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य से जुड़ी नीट परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3 मई को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने जांच शुरू की थी। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
ये भी पढ़ें :- नासिक में सिन्नर औद्योगिक वसाहत घोटाला: चेयरमैन नामकर्ण आवारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कल्पना खरात फरार; जांच तेज
शुभम ने धनंजय से 10 लाख में खरीदा था प्रश्नपत्र
13 मई को अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे, जो वर्तमान में पुणे में रह रहा था, को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला है कि पुणे में रहने के दौरान लोखंडे ने कुरियर के जरिए खैरनार को नीट का प्रश्नपत्र भेजा था। प्रश्नपत्र मिलने के बाद खैरनार ने इसे हरियाणा में टेलीग्राम के माध्यम से बेच दिया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शुभम ने धनंजय लोखंडे से 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदा था और बाद में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक बिचौलिए को 15 लाख रुपये में बेच दिया। शुभम मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है।
