मुस्लिम महिलाओं ने मराठा आरक्षण आंदोलन को अनूठे रुप में दिया समर्थन, 2500 भाकरियां पहुंचायी मुंबई
Nashik News: वर्तमान समय में महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आंदोलन को अब राज्य स्तर पर समर्थन मिल रहा है। ऐसे में नासिक की कुछ मुस्लिम महिलाओं ने 2500 भाकरियां मुंबई भेजकर मनोज जरांगे को सपोर्ट किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Nashik News In Hindi: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील का आमरण अनशन मुंबई के आजाद मैदान में जारी है। शुक्रवार को उन्हें एक और दिन की अनुमति मिली।
ओबीसी श्रेणी में आरक्षण की इस मांग को लेकर राज्य भर से हजारों लोग आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। अब इस आंदोलन को नासिक की मुस्लिम महिलाओं का भी समर्थन मिला है। उन्होंने अपने घरों में चूल्हे पर 2500 भाकरियां (स्थानीय रोटी) बनाकर मुंबई भेजी हैं।
लगे ‘एक भाकर समाज के लिए’ के नारे
लासलगांव येवला-क्षेत्र से आंदोलनकारियों के लिए लगातार भोजन भेजा जा रहा है। इस बार मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी आगे आकर सहयोग दिया। उनका कहना है कि समाज के लिए लड़ा जा रहा यह आंदोलन सभी का है और हर समुदाय को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। ‘एक भाकर समाज के लिए’ के नारे के साथ नासिक के ग्रामीण इलाकों से मराठा, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय मिलकर भोजन तैयार कर आंदोलनकारियों तक पहुंचा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
ये भी पढ़ें :- मराठा समाज से नाराजगी बनी मजबूरी, नासिक सांसद ने मराठा आंदोलन को दिया समर्थन
आंदोलनरत लोगों की परेशानी बढ़ी
- भाकरियों के साथ चटनी, ठेचा और अन्य खाने का सामान भी ट्रकों से मुंबई भेजा गया। इस बीच विंचूर में नासिक-छत्रपति संभाजी नगर राजमार्ग पर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी भी हुई।
- बता दें कि मुंबई में आंदोलनकारियों की स्थिति कठिन होते जा रही है। लगातार बारिश से उन्हें भोजन, पानी और शौचालय की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सीएसएमटी स्टेशन के बाहर होटल और दुकानों के बंद होने से प्रदर्शनकारी पूरी रात भूखे रहे। सुबह जब खाने की व्यवस्था नहीं हुई तो नाराज युवाओं ने सड़क पर ही चूल्हा जलाकर पोहे बनाने शुरू कर दिए।
