नाशिक जिला परिषद में टेंडर घोटाले का आरोप, मंजूर फाइल फाड़कर बदला ठेकेदार
Ladchi Percolation Tank Repair Case: नाशिक जिला परिषद के जल संरक्षण विभाग में 40 लाख रुपये के टेंडर को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। मंजूर फाइल फाड़कर अपात्र ठेकेदार को पात्र दिखाने की साजिश रची।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Mar 01, 2026 | 09:02 AM
नासिक ZP (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik Zila Parishad Tender Scam: नाशिक जिला परिषद का जल संरक्षण विभाग एक बार फिर बड़े भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के चलते सुर्खियों में है।
एक चौंकाने वाले मामले में, टेंडर समिति द्वारा मंजूर की जा चुकी एक फाइल को कथित तौर पर फाड़ दिया गया ताकि अपात्र ठेकेदार को पात्र बनाकर काम सौंपा जा सके।
इस गंभीर अनियमितता के सामने आने के बाद जिला परिषद के गलियारों में हड़कंप मच गया है। नाशिक तहसील के लाडची स्थित पाझर तालाब की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिंहस्थ कुंभ मेले की बड़ी तैयारी: नासिक महानगरपालिका तपोवन में बनाएगी 180 MLD का अत्याधुनिक STP प्लांट!
नासिक के डिंडोरी में केमिकल ड्रम फटने से भीषण विस्फोट: रासायनिक कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारी झुलसे!
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
ये भी पढ़ें :- स्मार्ट सिटी सड़कों में 500 से ज्यादा खामियां, ठेकेदार के 25 करोड़ रुपये रोके गए
टेंडर के लिए रची साजिश
- नियम के अनुसार, तकनीकी लिफाफा खुलने के बाद कार्यकारी अभियंता ने दस्तावेजों की जांच की और पात्र-अपात्र ठेकेदारों की सूची के साथ फाइल टेंडर समिति को भेज दी। वित्त विभाग और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी फाइल को मंजूरी दे दी।
- इसके बाद वित्तीय लिफाफा खोलकर सबसे कम बोली लगाने वाले को कार्यारंभ आदेश दिया जाना था, लेकिन यहीं से ‘खेल’ शुरू हुआ। आरोप है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर उस मंजूर फाइल को ही गायब कर दिया या फाड़ दिया।
- इसके तुरंत बाद एक नई फाइल तैयार की गई। इस नई फाइल में जो ठेकेदार पहली फाइल में ‘पात्र’ था, उसे ‘अपात्र’ कर दिया गया। जो ठेकेदार पहली फाइल में ‘अपात्र’ था, उसे ‘पात्र’ दिखाकर फाइल दोबारा मंजूरी के लिए भेजी गई।
Nashik zilla parishad tender scam ladchi pond case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 01, 2026 | 09:02 AM
