नासिक में दो अलग-अलग हादसे: ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत, देवला में एसटी बस पलटी, 6 यात्री घायल
Nashik News: नासिक में दो हादसे हुए। येवला में गन्ना ट्रॉली पलटने से 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल हुआ। वहीं देवला में बाइक को बचाने में एसटी बस पलटी जिसमें 6 यात्री घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Accident News: नासिक जिले में शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह दो अलग-अलग हादसों ने लोगों को दहला दिया। येवला तहसील में गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
नासिक जिले के येवला तहसील में भीषण हादसा हुआ। गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से 2 गन्ना मजदूरों की गन्ने के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार को देर रात ट्रॉली के बेयरिंग में खराबी आने के कारण जब जैक लगाकर मरम्मत का काम चल रहा था तभी जैक फिसल गया और यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गन्ने को हटाने की कोशिश की लेकिन तब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
चिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
दुर्घटना में घायल मजदूर को तुरंत येवला उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसका इलाज फिलहाल चल रहा है। इस घटना से दुख व्यक्त किया जा रहा है।
देवलीा तहसील में पलटी बस
वहीं दूसरी ओर नासिक में देवला तहसील में भी एसटी बस दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना हुई है। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन एसटी बस में सवार 6 यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- बिहार में हार से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव, उद्धव-पवार को झटका
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया था और फंसे हुए सभी यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया। इस दौरान एसटी बस के शीशे भी तोड़े गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 752 जी पर देवला के भावडे फाटा के पास साक्री डिपो की एसटी बस (MH 20 BL 2661) सड़क के किनारे पलट गई।
कैसे हुआ हादसा?
बताया गया है कि नासिक से नंदुरबार जा रही बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे चालक ने गाड़ी को बचाने के लिए ब्रेक लगाकर मोड़ने की कोशिश की। लेकिन सड़क पर चल रही सड़क कटिंग के कारण एक तरफ बंद होने और सामने ढलान होने की वजह से बस का नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे पलट गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत देवला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में बस में सवार 36 यात्रियों में से 6 लोग घायल हो गए हैं और सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई है।
