नासिक पश्चिम बना रणक्षेत्र, वार्ड 12 में ‘भाजपा बनाम भाजपा’, महायुति की अंदरूनी लड़ाई

Nashik Election: नासिक मनपा चुनाव में नासिक पश्चिम का वार्ड 12 सबसे हॉट बन गया है। यहां भाजपा और महायुति के भीतर ही दिग्गजों व नए आयाराम चेहरों की भीड़ से मुकाबला ‘भाजपा बनाम भाजपा’ जैसा हो गया है।
Nashik West becomes a battleground, 'BJP vs. BJP' in Ward 12, internal conflict within the Mahayuti alliance
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव में इस समय 'नासिक पश्चिम' सबसे हॉट सीट बना हुआ है। यहां कई वार्डों में स्थिति 'भाजपा बनाम भाजपा' जैसी हो गई है, क्योंकि एक ही सीट पर पार्टी के कई दिग्गज और हाल ही में शामिल हुए नए चेहरे (आयाराम) आमने-सामने हैं।

वार्ड 12: दिग्गजों की घर वापसी और नए चेहरों की फौज

वार्ड नंबर 12 में महायुति को अपनों से ही बड़ी चुनौती मिलने वाली है। यहां समीकरण कुछ इस प्रकार हैं- कभी कांग्रेस का चेहरा रहीं डॉ. हेमलता पाटिल अब राकांपा (अजीत पवार) में हैं, जबकि पूर्व कॉर्पोरेटर समीर कांबले अब शिंदे सेना का हिस्सा हैं।

भाजपा की दावेदारीः शिवाजी गांगुर्डे के साथ सुरेश पाटिल और प्रशांत जाधव मैदान में हैं। महिलाओं की श्रेणी में केतकी वस्पटे, संगीता जाधव, वंदना पालवे और सोनल येवले जैसे कई नाम रेस में हैं।

अन्य प्रमुख चेहरेः राकांपा शहर अध्यक्ष रंजन ठाकरे की पत्नी सीमा ठाकरे, रिटायर्ड इंजीनियर राजू आहेर और गणेश कांबले भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वेस्ट वार्डः बोरस्ते के गढ़ में भाजपा का दांव यहां भाजपा

की स्वाति भामरे, हिमगौरी आडके और योगेश हीरे वर्तमान कॉर्पोरेटर हैं। लेकिन इस बार पेंच उलझ गया हैः भालेराव बनाम आडकेः सातपुर से आई वर्षों भालेराव यहां हिमगौरी आडके की जगह चुनाव लड़ने में रुचि दिखा रही हैं, जिससे गुटबाजी की संभावना बढ़ गई है। चर्चा है कि विधायक देवयानी फरांदे के पुत्र अजिंक्य फरांदे इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

परिवारों की प्रतिष्ठा दांव परः वार्ड 13ः सबसे दिलचस्प मुकाबला

वार्ड 13 इस बार पूरे नासिक का ध्यान खींचने वाला है, क्योंकि यहां रसूखदार परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पारिवारिक विरासतः पूर्व मेयर विनायक पांडे की बहू आदिति पांडे, पूर्व विधायक नितिन भोसले के परिवार से यतिन वाघ, शाहू महाराज खैरे और पूनम भौसले मैदान में उतरने को तैयार हैं। बगावत की आहट भाजपा के नाराज नेता गणेश मोरे और सुवर्णा मोरे पर उद्धव सेना (शिवसेना यूबीटी) की नजर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com