Nashik Weather: गर्मी से राहत या आफत? नासिक में बादलों का डेरा, फिर लौट आया बेमौसम बारिश का डर
Nashik Weather Update News: नासिक में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 18, 20 और 21 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश और आंधी की संभावना से किसानों में फसलों के नुकसान का डर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
गर्मी व बेमौसम बारिश की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Weather Update: पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहे तापमान ने नासिकवासियों को बेहाल कर रखा था। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने से लोग पसीने से तर-बतर थे। हालांकि, अब मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नासिक जिले के लिए तीन दिन का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, जो आने वाले समय में आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश का संकेत दे रही है।
18 से 21 अप्रैल: आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, 18, 20 और 21 अप्रैल को नासिक शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बादलों की वजह से सूरज की तपिश थोड़ी कम तो हुई है, लेकिन उमस (Humidity) बढ़ने से रात के समय बेचैनी बरकरार है। आने वाले 48 घंटों में धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।
किसानों की बढ़ी चिंता: फसलों पर फिर खतरा
इस बदलते मौसम ने सबसे ज्यादा जिले के किसानों को डरा दिया है। अप्रैल की शुरुआत में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने पहले ही बड़े पैमाने पर फसलों को तबाह कर दिया था। अब एक बार फिर बारिश का अनुमान किसानों के लिए किसी दोहरी मार से कम नहीं है। विशेष रूप से अंगूर, आम और रबी की कटी हुई फसलों को नुकसान होने का डर सता रहा है। अगर तेज हवाओं के साथ ओले गिरते हैं, तो बची-कुची उपज भी हाथ से निकल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
भीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं
नागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
यह भी पढ़ें: Maharashtra Heatwave Alert 2026: विदर्भ में 44°C पार, सरकार ने बदले काम के घंटे
स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सावधानी जरूरी
मौसम में आए इस अचानक उतार-चढ़ाव (Fluctuation) का सीधा असर आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज हवाएं चलने पर जर्जर इमारतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। अचानक बढ़ती उमस और बाद में बारिश से सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां फैल सकती हैं सेहत का ख्याल रखें। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें ताकि अचानक होने वाली बारिश से उन्हें बचाया जा सके।
